ICC T20 World Cup 2024: आयरलैंड के खिलाफ मिली जीत के बाद हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान, टीम की गेंदबाजी को लेकर कही यह बात

हार्दिक का ध्यान पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले महत्वपूर्ण मैच पर टिका है. हार्दिक ने कहा,‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच मैच बेहद रोमांचक होता है. इसमें बहुत सारा उत्साह और भावनाएं जुड़ी होती हैं. इसके साथ ही मुझे उम्मीद है कि हम अनुशासित होकर यह मैच खेलेंगे. उम्मीद है कि यह दिन हमारे लिए अच्छा होगा.

Hardik Pandya (Photo Credit: X)

न्यूयॉर्क: भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कहा कि जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण में काफी अनुभव और ईमानदारी है तथा उन्हें विश्वास है कि टी20 विश्व कप में वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. भारत ने बुधवार को आयरलैंड को 8 विकेट से हराकर विश्व कप में अपने अभियान का शानदार आगाज किया. David Warner In T20: टी20 क्रिकेट में विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने

हार्दिक ने बीसीसीआई टीवी से कहा,‘‘हमें आज बताया गया कि हमारी टीम के पास कुल 892 टी20 मैच खेलने का अनुभव है जो बहुत अधिक है.’’ उन्होंने कहा,‘‘इस तरह से हमारे पास काफी अनुभव है विशेष कर गेंदबाजी में जिसमें हमारे पास जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज है जो अभी नंबर एक गेंदबाज है. हमारे पास मोहम्मद सिराज है जिसने हाल के बरसों में शानदार प्रदर्शन किया है.’’

हार्दिक ने कहा,‘‘हमारे पास अर्शदीप सिंह है जो पिछले दो विश्व कप में खेल चुका है और उसने शानदार प्रदर्शन किया है तथा उनके खेल में लगातार सुधार होता जा रहा है.’’ इस ऑलराउंडर ने कहा,‘‘हमारे गेंदबाजी कोर ग्रुप में काफी अनुभव और काफी ईमानदारी है. हमें आज (बुधवार) विकेट से भी काफी मदद मिली.’’

हार्दिक ने कहा कि टीम टूर्नामेंट की सकारात्मक शुरुआत करके काफी खुश है. उन्होंने कहा,‘‘हमने जिस तरह से शुरुआत की है उससे हम बहुत खुश हैं. लय हासिल करना बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि एक बार टूर्नामेंट शुरू होने के बाद यह आगे बनी रहती है.’’

हार्दिक ने कहा,‘‘जब आप कड़ी मेहनत करते हैं और आपको उसके कारण सफलता मिलती है तो बहुत अच्छा लगता है. इसके अलावा यहां खेलना भी काफी रोमांचक है.’’ मैच के बाद टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा की हार्दिक मैच में चार ओवर करने के लिए तैयार था तथा लगातार चोटों से परेशान रहे इस 30 वर्षीय ऑलराउंडर ने कहा कि वह अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं.

हार्दिक ने कहा,‘‘जो लोग कड़ी मेहनत करते हैं उनके लिए सब कुछ अनुकूल हो जाता है. खुद पर भरोसा रखना और अपनी क्षमता की पहचान करना महत्वपूर्ण है क्योंकि आप जानते हैं कि 30 वर्ष के हार्दिक का काम 60 वर्ष के हार्दिक से कहीं ज्यादा आसान है.’’

हार्दिक का ध्यान पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को होने वाले महत्वपूर्ण मैच पर टिका है. हार्दिक ने कहा,‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच मैच बेहद रोमांचक होता है. इसमें बहुत सारा उत्साह और भावनाएं जुड़ी होती हैं. इसके साथ ही मुझे उम्मीद है कि हम अनुशासित होकर यह मैच खेलेंगे. उम्मीद है कि यह दिन हमारे लिए अच्छा होगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: लीग के 15वें मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया, अंक तालिका में दूसरे पायदान पर भारत, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को 30 रनों से रौंदा, गुडाकेश मोती ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें ENG बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\