देश की खबरें | हमारा उद्देश्य हर गांव और कस्बे तक पहुंच बना कर एक मजबूत संगठन बनाना है: जयंत चौधरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि हमारा उद्देश्य हर गांव और कस्बे तक पहुंच कर एक मजबूत संगठन बनाना है।

जयपुर, 11 जुलाई राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि हमारा उद्देश्य हर गांव और कस्बे तक पहुंच कर एक मजबूत संगठन बनाना है।

चौधरी ने राजस्थान में जमीनी स्तर पर पार्टी की उपस्थिति को मजबूत बनाने के लक्ष्य को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि रालोद चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलते हुए किसानों, युवाओं और हाशिए पर खड़़े समुदायों के अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी।

चौधरी ने जयपुर में पार्टी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य हर गांव और कस्बे तक पहुंच कर एक मजबूत संगठन बनाना है। हम इन क्षेत्रों में लोगों से सीधे जुड़ने के लिए ‘जनसुनवाई’ केंद्र खोलेंगे।”

केंद्रीय मंत्री ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि कई उपयोगी योजनाएं वंचितों तक नहीं पहुंच पाती हैं। उन्होंने कहा, “रालोद यह सुनिश्चित करने का काम करेगी कि ये योजनाएं उन लोगों तक पहुंचें, जिन्हें इनकी सबसे ज्यादा जरूरत है।”

चौधरी के नेतृत्व वाली रालोद, केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सहयोगी है।

उन्होंने केंद्र सरकार की कृषि नीतियों को जमीनी स्तर पर लागू करने में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “राज्य में आगामी चुनावों में किसान अहम भूमिका निभाएंगे।”

रालोद की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अवाना ने कहा कि राजस्थान के प्रत्येक संभाग में और आने वाले समय में तहसील स्तर पर बड़ी रैलियां आयोजित की जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट