जरुरी जानकारी | ओरिगो कमोडिटीज ने किसानों को कर्ज देने के लिये विवृति से हाथ मिलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि प्रौद्योगिकी कंपनी ओरिगो कमोडिटीज ने वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी विवृति कैपिटल के साथ गठजोड़ किया है। इसके साथ कंपनी किसानों, कृषि कारोबारियों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को बिना कोई गारंटी लिये दो करोड़ रुपये तक का कर्ज देगी।

नयी दिल्ली, छह दिसंबर कृषि प्रौद्योगिकी कंपनी ओरिगो कमोडिटीज ने वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी विवृति कैपिटल के साथ गठजोड़ किया है। इसके साथ कंपनी किसानों, कृषि कारोबारियों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को बिना कोई गारंटी लिये दो करोड़ रुपये तक का कर्ज देगी।

ओरिगो कमोडिटीज ने मंगलवार को बयान में कहा कि कंपनी ने डिजिटल मंच का उपयोग करते हुए मार्च, 2023 तक कम-से-कम 100 करोड़ रुपये का कर्ज वितरित करने का लक्ष्य रखा है।

वर्ष 2011 में गठित गुरुग्राम की कंपनी ओरिगो कृषि-वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी है। कंपनी का जिंस आपूर्ति व्यवस्था, फसल कटाई बाद प्रबंधन, कारोबार और वित्त उपलब्ध कराने के कार्यों से जुड़ी है।

ओरिगो कमोडिटीज की महाप्रबंधक (कॉरपोरेट रणनीति) सान्या अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमने किसानों, व्यापारियों, किसान उत्पादक संगठनों को बिना कोई गारंटी लिये कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये विवृति कैपिटल के साथ गठजोड़ किया है। हम किसानों और कारोबारियों को उनकी कृषि उपज के खरीदार खोजने में मदद करेंगे...।’’

अग्रवाल ने कहा कि कंपनी आपूर्तिकर्ताओं के कर्ज को लेकर जोखिम का आकलन करेगी। साथ कृषि उपज की गुणवत्ता की जांच करेगी।

उन्होंने कहा कि कर्ज लगभग 16 से 17 प्रतिशत ब्याज पर दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू