देश की खबरें | भ्रष्टाचार के आरोपों में परमबीर सिंह के खिलाफ जांच के आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गृह विभाग ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर एक पुलिस निरीक्षक द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 22 अप्रैल महाराष्ट्र के गृह विभाग ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह पर एक पुलिस निरीक्षक द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि आदेश के मुताबिक सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच महाराष्ट्र के डीजीपी संजय पांडे को सौंपी गई है।

परमबीर सिंह पर पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे ने आरोप लगाए थे। डांगे को पिछले वर्ष निलंबित कर दिया गया था लेकिन हाल में बहाल कर दिया गया था।

डांगे के दावे के मुताबिक उनके निलंबन को रद्द करने के बदले सिंह ने उनसे दो करोड़ रूपये की मांग की थी। सिंह की इस मांग के बारे में सूचित करते हुए निरीक्षक ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को पत्र लिखा था।

हालांकि सिंह ने डांगे के आरोपों से साफ इनकार किया है।

सूत्रों ने बताया कि शिकायत के आधार पर गृह विभाग ने सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं।

इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के डीजीपी की ओर से कोई टिप्पणी प्राप्त नहीं हुई।

यह दूसरी बार है जब राज्य सरकार ने सिंह के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

इससे पहले, गृह विभाग ने डीजीपी को सिंह के खिलाफ ड्यूटी में कथित लापरवाही के मामले की जांच के आदेश दिये थे। यह उद्योगपति मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास के बाहर 25 फरवरी को मिले एक संदिग्ध वाहन से जुड़ा मामला है। उस वाहन में विस्फोटक सामग्री मिली थी।

इस मामले को ठीक से नहीं संभाल पाने के कारण सिंह को 17 मार्च को पद से हटा दिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट