देश की खबरें | मप्र के 20 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विज्ञान (आईएमडी) ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी ऑरेंज अलर्ट जारी करके मध्य प्रदेश के 20 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और ओले पड़ने की चेतावनी दी।

भोपाल, 22 जनवरी भारत मौसम विज्ञान विज्ञान (आईएमडी) ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी ऑरेंज अलर्ट जारी करके मध्य प्रदेश के 20 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने और ओले पड़ने की चेतावनी दी।

पिछले 24 घंटे में भोपाल, इंदौर, जबलपुर और इंदौर सहित मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि एक यलो अलर्ट जारी करके भोपाल और जबलपुर सहित 11 जिलों के लिए आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। ये दोनों अलर्ट रविवार सुबह तक के लिए हैं।

उन्होंने कहा कि आरेंज अलर्ट के तहत 20 जिलों ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोक नगर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, निवाड़ी, विदिशा और रायसेन जिले में अलग- अलग स्थानों पर गरज, आकशीय बिजली और ओले पड़ने की चेतावनी दी गई है।

उन्होंने कहा कि येलो अलर्ट के तहत 11 जिलों भोपाल, सीहोर, राजगढ़, होशंगाबाद, नीमच, मंदसौर, आगर मालवा, शाजापुर, उमरिया, कटनी और जबलपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज और आकाशीय बिजली के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

आईएमडी भोपाल के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने कहा कि पिछले 24 घंटे में भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर सहित मध्य प्रदेश के 12 से अधिक जिलों में बारिश हुई है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों तक राज्य में खराब मौसम रहने की संभावना है। साहा ने कहा कि छतरपुर जिले के खजुराहो में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी