देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के दो से सात जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के दो से सात जिलों के कुछ इलाकों में 21 से 23 जुलाई तक भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया।

शिमला, 20 जुलाई हिमाचल प्रदेश के दो से सात जिलों के कुछ इलाकों में 21 से 23 जुलाई तक भारी बारिश के अनुमान के मद्देनजर स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की आशंका है।

राज्य के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

मुरारी देवी में शनिवार शाम से अब तक सबसे अधिक 58.6 मिमी वर्षा हुई। इसके बाद स्लैपर में 22.3 मिमी, हमीरपुर में 18.5 मिमी, कांगड़ा में 15.2 मिमी, धर्मशाला में 13.8 मिमी, मंडी में 12.4 मिमी, जुब्बड़हट्टी में 12 मिमी, जोगिंद्रनगर में 11 मिमी, बिलासपुर में 10.4 मिमी, मलरांव में सात मिमी, कंडाघाट में 5.8 मिमी, शिमला में छह मिमी और सुन्नीबज्जी में पांच मिमी बारिश दर्ज की गई।

राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, रविवार शाम तक प्रदेश में कुल 142 सड़क बंद रहीं, जबकि 40 पेयजल योजनाएं और 26 विद्युत वितरण ट्रांसफॉर्मर प्रभावित हुए हैं।

मंडी जिले में सबसे अधिक 91 सड़क बंद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू