देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के निचले पहाड़ी क्षेत्रों में भीषण शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के स्थानीय मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में से चार जिलों के निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर अगले दो दिनों तक शीतलहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

शिमला, 17 दिसंबर हिमाचल प्रदेश के स्थानीय मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों में से चार जिलों के निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर अगले दो दिनों तक शीतलहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर कड़ाके की ठंड जारी रहने के आसार हैं जबकि कांगड़ा में शीतलहर और कांगड़ा तथा कुल्लू जिलों में शनिवार तक पाला पड़ने की आशंका है।

इस बीच, बिलासपुर में शीतलहर जारी रही, जबकि ऊना, सुंदरनगर और हमीरपुर भी भीषण शीतलहर की चपेट में हैं, जबकि मंडी के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रहा।

जनजातीय जिले लाहौल और स्पीति का ताबो राज्य में रात में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, कुकुमसेरी में शून्य से 4.6 डिग्री, मनाली में शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे, हमीरपुर में 1.3 डिग्री, सुंदरनगर में 0.5 डिग्री, ऊना में 0.4 डिग्री और बिलासपुर में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शिमला और उसके उपनगर अपेक्षाकृत गर्म रहे। राज्य की राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस, जुब्बरहट्टी में 8.3 डिग्री सेल्सियस और कुफरी में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने लोगों को गर्म रहने, पशुओं की रक्षा करने तथा फसलों को ठंड और पाले से बचाने के लिए आवश्यक प्रबंध करने की सलाह दी है।

इस बीच, एक अक्टूबर से 17 दिसंबर तक मानसून के बाद बारिश में 96 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। राज्य में इस दौरान 2.3 मिलीमीटर(मिमी) बारिश हुई जबकि सामान्य वर्षा 60.5 मिमी होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट