देश की खबरें | दिल्ली में घने कोहरे के बीच ऑरेंज अलर्ट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार को घने कोहरे के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 जनवरी मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार को घने कोहरे के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार तड़के घने से बहुत घने कोहरे के साथ मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप जारी रह सकता है और अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 15 और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

वैज्ञानिक और क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि अगले सप्ताह अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। उन्होंने बताया, ''दिल्ली में सुबह और शाम के समय ठंडक रहेगी। हालांकि, दिन में धूप निकलने से राहत मिलेगी।'' राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है।

शहर के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास पालम वेधशाला में तड़के साढ़े पांच बजे दृश्यता का स्तर 50 मीटर दर्ज किया गया।

भारतीय रेलवे के मुताबिक, कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें एक से छह घंटे की देरी से चलीं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शाम चार बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 348 था, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू