देश की खबरें | दिल्ली में अगले दो दिन के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट, बारिश का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। हालांकि, सोमवार को बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद राजधानी में बारिश नहीं हुई।

नयी दिल्ली, एक जुलाई मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। हालांकि, सोमवार को बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद राजधानी में बारिश नहीं हुई।

विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.7 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के लिए सामान्य है।

मौसम पूर्वानुमान की निजी एजेंसी ‘स्काईमेट’ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पिछले दो दिनों में दिल्ली और एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) को भारी बारिश से कुछ राहत मिली है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि बारिश की गतिविधियां फिर से शुरू हो सकती हैं, दो जुलाई से दिल्ली में बारिश तेज हो सकती है।’’

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश के कारण राजधानी में ‘ऑरेंज’ अलर्ट रहेगा।

पूर्वानुमान के अनुसार, अगले सात दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, अगले दो दिनों में मध्यम से भारी बारिश होगी और पूरे शहर में तेज हवा सहित गरज के साथ बारिश होगी।

इससे पहले, आईएमडी ने मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया था और सोमवार के लिए राजधानी में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया था। हालांकि, बारिश दर्ज नहीं की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Pitch Report And Weather Update: कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Lucknow Hit-and-Run Horror: लखनऊ में स्कूल फेयरवेल से लौट रहे छात्र ने पैदल यात्रियों को रौंदा, 6 साल के मासूम की मौत (Watch Video)

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Preview: आज कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

देवरिया में आवारा कुत्ते का आतंक: एक के बाद एक 6 लोगों को काटकर किया लहुलुहान, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात (Watch Video)

\