देश की खबरें | कोंकण के कई हिस्सों एवं घाट क्षेत्रों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’; भारी वर्षा की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कोंकण के कई भागों और पश्चिमी महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए वहां मंगलवार को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा से मूसलाधार वर्षा तक का अनुमान जताया है।

मुंबई, 22 जुलाई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कोंकण के कई भागों और पश्चिमी महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी करते हुए वहां मंगलवार को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा से मूसलाधार वर्षा तक का अनुमान जताया है।

आईएमडी ने कहा कि रायगढ़, रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों तथा सतारा और कोल्हापुर के घाट क्षेत्रों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

विभाग ने मुंबई, पालघर, ठाणे और कई अन्य जिलों तथा नासिक और पुणे के घाट क्षेत्रों के लिए ‘येलो अलर्ट’ भी जारी किया है।

स्थानीय अधिकारियों को बाढ़ और यातायात व्यवधान के प्रति सतर्क रहने को कहा गया है।

इस बीच, मुंबई में दिन में रुक-रुक कर तेज़ बारिश हुई।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, आईएमडी ने मुंबई शहर और उपनगरों में ‘बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश’ का अनुमान लगाया है।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में, मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 65.69 मिलीमीटर (मिमी), 48.87 मिमी और 61.90 मिमी औसत बारिश हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\