देश की खबरें | हिमाचल में तेज आंधी-बारिश के बाद ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और इसके आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थल कुफरी व छराबड़ा में बृहस्पतिवार को तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, दृश्यता कुछ ही मीटर रह गई और लोग घरों के अंदर ही रहने को मजबूर हो गए। स्थानीय मौसम विभाग के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

शिमला, एक मई हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और इसके आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थल कुफरी व छराबड़ा में बृहस्पतिवार को तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, दृश्यता कुछ ही मीटर रह गई और लोग घरों के अंदर ही रहने को मजबूर हो गए। स्थानीय मौसम विभाग के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने शिमला, सोलन, मंडी, सिरमौर, चंबा, ऊना और बिलासपुर जिलों के लिए अगले 12 घंटे तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अनुमान जताया गया है। कुछ क्षेत्रों में यह गति 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है।

किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां शुक्रवार सुबह नौ बजे तक तेज हवाएं और गरज के साथ बारिश होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार से रविवार तक राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की आशंका है, क्योंकि दो मई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ इस क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ। राज्य में ऊना 38.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा।

अप्रैल में राज्य में औसतन 40.8 मिमी वर्षा हुई, जो अप्रैल के माह में सामान्य 64 मिमी से 36 प्रतिशत कम रही।

बिलासपुर और हमीरपुर को छोड़कर अन्य 12 में से 10 जिलों में बारिश की कमी पांच से 44 प्रतिशत के बीच रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी