जरुरी जानकारी | ऑरम प्रॉपटेक 86.45 करोड़ रुपये में करेगी प्रॉपटाइगर का अधिग्रहण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑरम प्रॉपटेक लिमिटेड ने अपनी विस्तार योजना के तहत बुधवार को 86.45 करोड़ रुपये में आवासीय ब्रोकरेज फर्म प्रॉपटाइगर का अधिग्रहण करने की घोषणा की।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई ऑरम प्रॉपटेक लिमिटेड ने अपनी विस्तार योजना के तहत बुधवार को 86.45 करोड़ रुपये में आवासीय ब्रोकरेज फर्म प्रॉपटाइगर का अधिग्रहण करने की घोषणा की।

कंपनी ऑस्ट्रेलिया के आरईए समूह से प्रॉपटाइगर का अधिग्रहण करेगी। इसके बदले में आरईए इंडिया को तरजीही शेयर जारी किए जाएंगे।

ऑरम प्रॉपटेक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने प्रॉपटाइगर मार्केटिंग सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इंडिया के 100 प्रतिशत इक्विटी शेयरों के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

नियामकीय सूचना के मुताबिक, ऑरम प्रॉपटेक ने आरईए इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सिंगापुर से प्रॉपटाइगर का अधिग्रहण अपनी कंपनी के कुछ शेयर देकर किया है। इसके अलावा आरईए और प्रॉपटाइगर के साथ शेयर अधिग्रहण समझौता भी किया गया है।

निदेशक मंडल ने प्रॉपटाइगर के अधिग्रहण के लिए कंपनी के पांच रुपये अंकित मूल्य वाले 42,42,537 इक्विटी शेयर आरईए को तरजीही आधार पर जारी करने को मंजूरी दे दी।

सूचना के मुताबिक, अधिग्रहण की लागत 86.45 करोड़ रुपये है।

तरजीही शेयरों के जारी होने के बाद आरईए इंडिया की ऑरम प्रॉपटेक लिमिटेड में 5.54 प्रतिशत हिस्सेदारी हो जाएगी।

गुरुग्राम स्थित प्रॉपटाइगर के पास रियल एस्टेट क्षेत्र के ऑनलाइन मंच हाउसिंग.कॉम का स्वामित्व है। इसने वित्त वर्ष 2023-24 में 100.93 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

प्रॉपटाइगर की स्थापना ध्रुव अग्रवाल ने वर्ष 2011 में की थी। आरईए समूह ने 2020 में हाउसिंग.कॉम के साथ प्रॉपटाइगर में भी नियंत्रक हिस्सेदारी हासिल कर ली थी।

इस साल अप्रैल में अग्रवाल ने आरईए इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद प्रवीण शर्मा को नया सीईओ नियुक्त किया गया।

ऑरम प्रॉपटेक रियल एस्टेट से जुड़े विभिन्न कारोबार नेस्टअवे टेक्नोलॉजीज, ऑरम एनालिटिका और सेल.डू का स्वामित्व और संचालन करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\