ताजा खबरें | विपक्ष का दुष्प्रचार, उम्मीदवारों की देरी से घोषणा ने शिवसेना, सहयोगियों को नुकसान पहुंचाया : शिंदे

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा संविधान को बदलने से संबंधित विपक्ष का दुष्प्रचार और उम्मीदवारों की घोषणा में देरी ने शिवसेना और उसके सहयोगियों को कुछ सीट पर नुकसान पहुंचाया।

मुंबई, चार जून महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा संविधान को बदलने से संबंधित विपक्ष का दुष्प्रचार और उम्मीदवारों की घोषणा में देरी ने शिवसेना और उसके सहयोगियों को कुछ सीट पर नुकसान पहुंचाया।

शिंदे ने संवाददाताओं से कहा कि विपक्ष की वोटबैंक की राजनीति ने राजग के प्रदर्शन को प्रभावित किया।

उन्होंने कहा, ''विपक्षी दलों ने निरंतर संविधान को बदलने का दुष्प्रचार किया। हम मतदाताओं में संदेह को दूर करने में विफल रहे। वोटबैंक की राजनीति के कारण भी हमें नुकसान हुआ।''

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कुछ सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा में देरी से भी कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में नुकसान हुआ।

शिंदे नासिक लोकसभा सीट का जिक्र कर रहे थे, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विरोध के बावजूद शिवसेना ने हेमंत गोडसे को मैदान में उतारा था। गोडसे, शिवसेना-उद्धव बालासाहेबा ठाकरे (यूबीटी) के उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं।

शिंदे ने हिंगोली और यवतमाल-वाशिम निर्वाचन क्षेत्रों से अपने मौजूदा सांसदों को भी बदल दिया था और पार्टी के दोनों उम्मीदवार इन सीट पर पीछे चल रहे हैं। उन्होंने कहा, ''वोट बैंक की राजनीति ने भी हमें प्रभावित किया। मैं उन्हें (विपक्ष को) बताना चाहता हूं कि लोगों को वोट बैंक की राजनीति कभी पसंद नहीं आई। दिवंगत शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे को यह कभी पसंद नहीं थी।''

शिंदे की पार्टी ठाणे लोकसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने में कामयाब रही। शिंदे ने अपना गढ़ माने जाने वाले ठाणे से अपने करीबी सहयोगी नरेश म्हास्के को मैदान में उतारा था।

उन्होंने कहा, ''जनता ने पिछले दो वर्षों में मेरी सरकार और पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये कार्यों के लिए मतदान किया। ठाणे की जनता हमारे कार्यों के लिए हमारे साथ खड़ी रही।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट