ताजा खबरें | विपक्ष की जलवायु परिवर्तन पर कारगर कदम उठाने की मांग, भाजपा ने कहा..भारत पूरी तरह सजग

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. कांग्रेस और द्रमुक ने बुधवार को सरकार पर जलवायु परिवर्तन के असर से निपटने के लिए कारगर कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार को भाषण की बजाय ठोस कदम उठाने पर ध्यान देना चाहिए।

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर कांग्रेस और द्रमुक ने बुधवार को सरकार पर जलवायु परिवर्तन के असर से निपटने के लिए कारगर कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार को भाषण की बजाय ठोस कदम उठाने पर ध्यान देना चाहिए।

वहीं, भाजपा ने कहा कि भारत इस अहम वैश्विक चुनौती को लेकर पूरी तरह से सजग है और जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की पूरे विश्व में प्रशंसा हो रही है।

लोकसभा में नियम 193 के अधीन जलवायु परिवर्तन पर चर्चा की शुरुआत करते हुए द्रमुक सांसद कनिमोझि ने कहा कि ग्रीनहास गैस के उत्सर्जन में कटौती को लेकर सरकार ने जो लक्ष्य रखा है, उसको पूरा करने की दिशा में उठाए गए कदम पर्याप्त नहीं दिखाई देते।

उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में बहुत अधिकार बारिश हो रही है और इसे भी जलवायु परिवर्तन के प्रभाव देखा जा सकता है।

द्रमुक सदस्य ने कहा कि चेन्नई जैसे शहरों में बाढ़ आ रही है और ऐसे में सरकार को बताना चाहिए ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कोई योजना है।

कनिमोझी ने कहा कि सरकार को ऐसे कदम उठाने चाहिए जो कारपोरेट हितैषी नहीं, बल्कि आम लोगों के हित में हों।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्लासगो शिखर सम्मेलन में गए और बहुत सारे वादे किए, जबकि राज्यों और मुख्यमंत्रियों से इस बारे में पहले कोई चर्चा नहीं की गई।

कनिमोझि ने कहा कि सरकार को जलवायु परिवर्तन को लेकर कारगर कदम उठाने चाहिए।

चर्चा में हिस्सा लेते हुए भाजपा के संजय जायसवाल ने कहा कि देश हमेशा से जलवायु परिवर्तन को लेकर सजग रहा है।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन को लेकर सबसे पहले ठोस कदम गुजरात में उठाए गए थे जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां के मुख्यमंत्री थे।

जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार विकास के साथ ही पर्यावरण के संरक्षण पर पूरा ध्यान दे रही है। यही वजह है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी की तारीफ की है।

उन्होंने कहा कि आज इस सरकार के कदमों की पूरी दुनिया में सराहना हो रही है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि देश को विकास की नयी ऊंचाई पर ले जाने के साथ ही पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण में जरूर सफलता मिलेगी।

चर्चा में भाग लेते हुए लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन के असर का अनुभव कर रहे हैं। कहीं जल का संकट हो रहा है तो कहीं भारी बारिश हो रही है और कई स्थानों पर समुद्रों का स्तर बढ़ रहा है। यह सब सजग होने के संकेत हैं।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के असर को कम करने के लिए कारगर कदम उठाने की जरूरत है। इस बारे में सबको मिलकर विचार करना चाहिए।

चौधरी ने आरोप लगाया कि यह सरकार जलवायु परिवर्तन पर ठोस कदम उठाने की बजाय अपना ढिंढोरा पीट रही है।

उन्होंने कहा कि आज देश दुनिया के कई सबसे प्रदूषित शहर हैं। इसको लेकर सरकार को ध्यान देना चाहिए। भाषण से ज्यादा काम पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

जारी हक दीपक वैभव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\