देश की खबरें | संसद में कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी दल सोमवार से आरंभ हुए संसद के मानसून सत्र में किसान आंदोलन समेत विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं।

नयी दिल्ली, 19 जुलाई विपक्षी दल सोमवार से आरंभ हुए संसद के मानसून सत्र में किसान आंदोलन समेत विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं।

मानसून सत्र की पहले दिन की कार्यवाही आरंभ होने से पहले संसद भवन में विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरने की रणनीति तय करने के लिए बैठक की।

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी जासूसी के मुद्दे समेत कई मुद्दों को संसद के दोनों सदनों में उठाने की तैयारी में है।

पार्टी सांसद मनीष तिवारी ने किसानों के आंदोलन के मुद्दे पर सोमवार को लोकसभा में कार्य स्थगन का नोटिस दिया।

तिवारी ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की चिंताओं को दूर करने या तीनों कृषि कानूनों का कोई ठोस विकल्प पेश करने में विफल रही।

उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को संबोधित नोटिस में कहा, ‘‘आंदोलन के दौरान करीब 300 किसानों की मौत हो गई। यह अत्यंत लोक महत्व का विषय है और इसलिए मैं आपसे इस मुद्दे को उठाने की अनुमति चाहता हूं।’’

माकपा सांसद इलामरम करीम और वी शिवदासन ने किसान आंदोलन के मुद्दे पर राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्य स्थन का नोटिस दिया।

भाकपा के विनय विश्वम ने ‘पिगैसस’ जासूसी मामले पर राज्यसभा में कार्य स्थगन का नोटिस दिया।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\