देश की खबरें | विपक्ष कृषि संकट और निवेश के नुकसान को लेकर विस में सरकार को घेरेगा: अजित पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने रविवार को कहा कि विपक्ष सोमवार से शुरू हो रहे विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली राज्य सरकार को कृषि संकट और राज्य के हाथ से निवेश परियोजनाएं निकलने के मुद्दे पर घेरेगा।

नागपुर, 18 दिसंबर महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने रविवार को कहा कि विपक्ष सोमवार से शुरू हो रहे विधानमंडल के शीतकालीन सत्र में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली राज्य सरकार को कृषि संकट और राज्य के हाथ से निवेश परियोजनाएं निकलने के मुद्दे पर घेरेगा।

पवार ने यह भी कहा कि विपक्ष ने आज शाम मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा आयोजित की जाने वाली पारंपरिक चाय पार्टी का सर्वसम्मति से बहिष्कार करने का फैसला किया है।

शिवाजी महाराज पर राज्यपाल बी.एस. कोश्यारी की टिप्पणी और कर्नाटक के साथ जारी सीमा विवाद जैसे अन्य मुद्दे भी शीतकालीन सत्र में हावी रहने की संभावना है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री पवार ने पत्रकार वार्ता में कहा, “विपक्ष बड़े निवेश वाली परियोजनाओं के महाराष्ट्र की तुलना में अन्य राज्यों को तरजीह देने और कृषि संकट के मुद्दे पर सरकार को घेरेगा।”

प्रेसवार्ता में पवार के साथ विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे (शिवसेना यूबीटी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले भी मौजूद थे।

पवार ने कहा, “राज्य सरकार को सत्ता में आए करीब छह महीने हो गए हैं, लेकिन वह लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है।”

वेदांता-फॉक्सकॉन के महत्वाकांक्षी सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित करने के लिए गुजरात को चुनने के बाद से ही विपक्ष एकनाथ शिंदे-भाजपा सरकार को निशाना बना रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान