ताजा खबरें | ईंधन की कीमतों में वृद्धि को लेकर राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. पेट्रोल, डीजल और घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में हुई वृद्धि को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा किया। इस वजह से सदन की कार्यवाही 10 मिनट के भीतर ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

नयी दिल्ली, 22 मार्च पेट्रोल, डीजल और घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में हुई वृद्धि को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा किया। इस वजह से सदन की कार्यवाही 10 मिनट के भीतर ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने आज विश्व जल दिवस होने का जिक्र किया और जल संरक्षण की दिशा में काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।

सदन ने चीन में सोमवार को विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और कुछ देर मौन भी रखा।

सभापति ने इसके बाद आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए और सदन को बताया कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों के मुद्दे पर कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल, तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन सहित कुछ अन्य सदस्यों ने नियम 267 के तहत नोटिस दिए हैं। सारे नोटिस को अस्वीकार करते हुए उन्होंने शून्य काल के तहत मुद्दे उठाने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सदस्य वंदना चव्हाण का नाम पुकारा।

इसके बाद, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वामपंथी दलों सहित कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा और नारेबाजी शुरु कर दी।

नायडू ने सदस्यों को सुझाव दिया कि अनुदान मांगों पर होने वाली चर्चा के दौरान वे इस मुद्दे को उठा सकते हैं लेकिन विपक्षी दलों के सदस्यों पर उनकी अपील का कोई असर नहीं हुआ। इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी तेज कर दी।

सभापति ने हंगामा कर सदस्यों को पोस्टर व तख्तियां नहीं प्रदर्शित करने की चेतावनी दी। इसके बाद भी हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही 11 बजकर 10 मिनट पर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका