देश की खबरें | ओड़िशा विधानसभा में कानून मंत्री को हटाने की मांग कर रहे विपक्ष का हंगामा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओड़िशा में विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने महांगा दोहरे हत्याकांड मामले में ओड़िशा के कानून मंत्री प्रताप जेना की कथित संलिप्तता को लेकर उन्हें पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग करते हुए सोमवार को हंगामा किया।

भुवनेश्वर, 22 मार्च ओड़िशा में विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने महांगा दोहरे हत्याकांड मामले में ओड़िशा के कानून मंत्री प्रताप जेना की कथित संलिप्तता को लेकर उन्हें पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग करते हुए सोमवार को हंगामा किया।

विधानसभा में प्रश्नकाल शुरू होने पर विपक्षी भाजपा सदस्यों ने यह मुद्दा उठाया। वे हाथों में तख्तियां लेकर आसन के समीप आ गये और मांग करने लगे कि मंत्री को सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेने दिया जाए।

वरिष्ठ भाजपा नेता जे एन मिश्रा ने आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता पी के नाईक (भाजपा) ने जब मंत्री के इस्तीफे की मांग की तब उन्हें बोलने ही नहीं दिया गया। उनके अनुसार, दो जनवरी को कटक जिले के महांगा में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में मंत्री का नाम सामने आया है।

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष एस एन पात्रो से तटस्थता बनाये रखने की अपील की ताकि विपक्ष की आवाज दबाई न जाए।

नाईक ने शून्यकाल के दौरान सवाल किया कि दागदार मंत्री को सदन की कार्यवाही में हिस्सा कैसे लेने दिया जा सकता है। उन्होंने अध्यक्ष से जेना की बर्खास्तगी और उनके विरूद्ध उपयुक्त जांच की मांग की।

उन्होंने कहा कि मंत्री महांगा इलाके में भाजपा नेता कुलमणि बराल और दिव्या सिंह बराल की हत्या के मामले में आरोपी हैं।

कांग्रेस विधायक एस एस सलूजा ने जेना को मंत्रालय से हटाने की मांग की और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महेश्वर मोहंती द्वारा अतीत में दी गई ऐसी ही व्यवस्था का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि चाहे भाजपा हो या बीजद, जघन्य अपराध में जो कोई भी शामिल हो, उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

कांग्रेस के विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा ने कहा कि पूरा देश किसान आंदोलन को ले कर उबाल पर है लेकिन ओड़िशा में कानून व्यवस्था की स्थिति बड़ी चिंता का विषय बन गयी है। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दो बार बाधित हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\