देश की खबरें | विपक्ष को मुंह खोलने से पहले सोचना चाहिए : एकनाथ शिंदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को उनकी सरकार को निशाना बनाने को लेकर विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष को बोलने से पहले सोचना चाहिए।

नागपुर, छह दिसंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को उनकी सरकार को निशाना बनाने को लेकर विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष को बोलने से पहले सोचना चाहिए।

शिंदे ने राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में तीन राज्यों में भाजपा की जीत के कारण विपक्ष ने जनता का विश्वास खो दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘चुनावी नतीजों से पहले विपक्ष ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता कम हो रही है। लेकिन, लोगों ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है। इसलिए विपक्ष को मुंह खोलने से पहले अब सोचना चाहिए। ’’

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की स्थिति भी उनकी सरकार के लिए अनुकूल है और उसे लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है तथा विपक्ष अपना जनाधार खो रहा है और उसके पैरों तले जमीन खिसक रही है।

शिंदे ने दावा किया कि विधानसभा चुनावों में हार के कारण विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’(इंडिया) टूटने के कगार पर है।

उन्होंने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर कहा कि उनकी सरकार समुदाय को आरक्षण देगी लेकिन साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अन्य समुदायों के अधिकारों को नुकसान नहीं पहुंचाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान