ताजा खबरें | राज्यसभा में महंगाई व जीएसटी पर विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही बाधित

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. महंगाई एवं कुछ आवश्यक वस्तुओं पर माल और सेवा कर (जीएसटी) लगाए जाने के मुद्दों पर तत्काल चर्चा कराने की मांग को लेकर सोमवार को विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा में जोरदार हंगामा किया, जिसकी वजह से उच्च सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न 03:10 बजे चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

नयी दिल्ली, 25 जुलाई महंगाई एवं कुछ आवश्यक वस्तुओं पर माल और सेवा कर (जीएसटी) लगाए जाने के मुद्दों पर तत्काल चर्चा कराने की मांग को लेकर सोमवार को विपक्षी सदस्यों ने राज्यसभा में जोरदार हंगामा किया, जिसकी वजह से उच्च सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न 03:10 बजे चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न तीन बजे उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर भी सदन में पहले जैसा ही नजारा दिखा और कई विपक्षी सदस्य आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे। पीठासीन अध्यक्ष सस्मित पात्रा ने अविलंबनीय लोक महत्व के विषय के तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सदस्य फौजिया खान को ‘‘कोविड-19 के पश्चात स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से उत्पन्न स्थिति’’ का मुद्दा उठाने का मौका दिया। किंतु राकांपा सदस्य ने हंगामे के बीच ही कहा कि महंगाई का मुद्दा आम लोगों के लिए ज्यादा अहम है।

पात्रा ने उनसे विषय पर बोलने को कहा। उन्होंने कहा कि तीन बजे तक इस मुद्दे पर चर्चा पूरी हो जानी चाहिए थी लेकिन इस विषय के महत्व को देखते हुए सभापति एम वेंकैया नायडू ने इसे चार बजे तक पूरा करने की अनुमति दे दी है।

इस दौरान सदन में हंगामा जारी रहा और पात्रा ने बार-बार सदस्यों से शांत रहने तथा इस पर चर्चा करने की अपील की। कांग्रेस एवं तृणमूल कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के सदस्य आसन के समक्ष नारेबाजी कर रहे थे।

हंगामे के बीच ही सदन के नेता पीयूष गोयल ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि वह सदन को नहीं चलने देना चाहता है। उन्होंने कांग्रेस के इस आरोप को भी खारिज कर दिया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को ऐसी सीट पर बैठाया गया जो उनकी पद की गरिमा के अनुरूप नहीं थी।

गोयल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत पूरा सम्मान दिया गया। उन्होंने कहा कि इससे पहले आयोजित एक कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष के लिए प्रधानमंत्री के पास सीट रखी गयी लेकिन वह उस कार्यक्रम में ही नहीं आए। उनके नहीं आने से उनकी कुर्सी खाली पड़ी रही।

इस दौरान सदन में शोरगुल जारी रहा और पात्रा ने तीन बजकर आठ मिनट पर बैठक चार बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले दोपहर दो बजे सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही मनोनीत सदस्य इलैया राजा ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली और उसके बाद उपसभापति हरिवंश ने पूरे सदन की ओर से ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई दी।

इसके बाद विपक्षी दलों ने महंगाई एवं जीएसटी मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा आरंभ कर दिया। हंगामा को देखते हुए दो बज कर 14 मिनट पर सदन की कार्यवाही अपराह्न तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह के कारण उच्च सदन की बैठक दोपहर दो बजे शुरू हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Score Update: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Lahore Qalandars vs Karachi Kings, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा है छठा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े में मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट