देश की खबरें | विपक्षी दलों ने उम्मीद छोड़ी, वे भ्रमित हैं: मुख्यमंत्री शिंदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानसभा के मॉनसून सत्र की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि लगता है कि वे उम्मीद खो चुके हैं और भ्रमित हैं।

मुंबई, 16 जुलाई महाराष्ट्र विधानसभा के मॉनसून सत्र की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि लगता है कि वे उम्मीद खो चुके हैं और भ्रमित हैं।

शिंदे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य में विपक्षी दल शायद ही कहीं दिखते हैं और लोगों को उनकी तलाश करनी पड़ेगी।

विधानसभा का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू होगा। विपक्षी दल शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) ने रविवार को सरकार की ओर से आयोजित पारंपरिक चाय पार्टी का बहिष्कार किया।

शिंदे ने कहा, ‘‘किसी के लिए राज्य में विपक्ष की तलाश करने की जरूरत पड़ेगी। ऐसा प्रतीत होता है कि विपक्षी दल उम्मीद छोड़ चुके हैं...वे भ्रमित और हतप्रभ हैं। हालांकि, हम विपक्ष को उसकी ताकत से परे कमतर करके नहीं आंकेंगे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को विभिन्न क्षेत्रों में 2.38 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है और विपक्ष को भी सरकार द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की सराहना करने की जरूरत है।

संवाददाता सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और अजित पवार भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\