देश की खबरें | विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रतीक चिह्न का अनावरण मुंबई में आगामी बैठक में होने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के प्रतीक चिह्न का अनावरण 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में गठबंधन की बैठक के दौरान किए जाने की संभावना है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 20 अगस्त विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के प्रतीक चिह्न का अनावरण 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में गठबंधन की बैठक के दौरान किए जाने की संभावना है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि देश की वित्तीय राजधानी में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन की तीसरी बैठक में 26 से अधिक राजनीतिक दलों के लगभग 80 नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

सूत्रों ने कहा कि वर्तमान में 26 दल समूह का हिस्सा हैं और दो दिवसीय बैठक के दौरान कुछ और दल गठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बताया कि गठबंधन के प्रतीक चिह्न का अनावरण एक सितंबर को विचार-विमर्श की शुरुआत से पहले किया जा सकता है।

इस विपक्षी गुट की पहली बैठक जून में पटना में और दूसरी पिछले महीने बेंगलुरु में हुई थी। सूत्रों ने कहा कि पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं के 31 अगस्त को शाम छह बजे से पहले मुंबई पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे 31 अगस्त को उपनगरीय मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में आने वाले नेताओं के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। अगले दिन, बैठक उसी स्थान पर होगी और उसके बाद संवाददाता सम्मेलन होगा।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी की राज्य और मुंबई इकाइयों द्वारा विपक्षी दलों के नेताओं के लिए दोपहर के भोजन का आयोजन किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक सितंबर को बैठक के बाद मध्य मुंबई में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन का दौरा कर सकते हैं।

कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान ने कहा कि शरद पवार, उद्धव ठाकरे और अशोक चव्हाण सहित महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के नेता यह सुनिश्चित करने के लिए सूक्ष्म स्तर की योजना में लगे हुए हैं कि बैठक सफल हो। उन्होंने कहा, ‘‘होटल पहुंचने पर आगंतुकों का पारंपरिक स्वागत किया जाएगा। सभी नेता तैयारियों के तहत नियमित बैठकें कर रहे हैं।’’

रविवार को हुई बैठक में शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे और संजय राउत, कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़, मिलिंद देवड़ा और नसीम खान, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नरेंद्र वर्मा समेत अन्य शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड