देश की खबरें | विपक्ष ने उपराज्यपाल के कार्यालय में दी, नारायणसामी सरकार से बहुमत साबित करने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के शिष्टमंडल ने बुधवार को उप राज्यपाल के कार्यालय में एक अधिकारी को प्रतिवेदन देकर केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी की सरकार को सदन में बहुमत साबित करने का निर्देश दिये जाने की मांग की है ।

पुडुचेरी, 17 फरवरी पुडुचेरी में अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के शिष्टमंडल ने बुधवार को उप राज्यपाल के कार्यालय में एक अधिकारी को प्रतिवेदन देकर केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी की सरकार को सदन में बहुमत साबित करने का निर्देश दिये जाने की मांग की है ।

पुडुचेरी के एक और कांग्रेस विधायक के इस्तीफे के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बहुमत खो दिया है । विपक्षी दलों के सभी 14 विधायकों ने एन रंगासामी की अगुवाई में संयुक्त रूप से एक ज्ञापन राज निवास में विशेष कार्याधिकारी जी टी निधि दास को सौंपा ।

इनमें अखिल भारतीय एन आर कांग्रेस के एन रंगासामी समेत सात विधायकों के अलावा, अन्नाद्रमुक के चार और भाजपा के तीन नामित सदस्य शिष्टमंडल का हिस्सा थे । भातपा के तीन नामित विधायकों के पास भी वोटिंग का अधिकार है।

विपक्ष के नेता रंगासामी ने संवाददाताओं को बताया कि ज्ञापन एक अधिकारी सौंपा गया है । उन्होंने कहा कि राज्यपाल से मांग की गयी है कि वह नारायणसामी से सदन में बहुमत साबित करने के लिये कहें ।

सूत्रों ने बताया कि किरन बेदी को पुडुचेरी के उप राज्यपाल पद से कल रात हटा दिया गया है और तेलंगाना के राज्यपाल टी सुंदरराजन को केंद्र शासित प्रदेश का अतिरिक्त कार्य भार दिया गया है।

सुंदरराजन ने ट्वीट किया कि उन्हें पुडुचेरी में उप राज्यपाल के तौर पर काम करने का निर्देश मिला है ।

मंगलवार को जॉन कुमार ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और पिछले महीने से अब तक वह चौथे विधायक हैं जिन्होंने त्यागपत्र दिया है । इसके बाद प्रदेश के 33 सदस्यीय सदन में सत्तारूढ़ कांग्रेस और द्रमुक गठबंधन के सीटों की संख्या कम होकर 14 हो गयी है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू