देश की खबरें | विपक्ष ने केरल के बजट की आलोचना की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन यूडीएफ ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पेश राज्य सरकार के बजट की शुक्रवार को आलोचना की, जिसमें पेट्रोल, डीजल और शराब पर उपकर लगाने का प्रावधान किया गया है।
तिरुवनंतपुरम, तीन फरवरी केरल में कांग्रेस नीत विपक्षी गठबंधन यूडीएफ ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पेश राज्य सरकार के बजट की शुक्रवार को आलोचना की, जिसमें पेट्रोल, डीजल और शराब पर उपकर लगाने का प्रावधान किया गया है।
यूडीएफ ने आरोप लगाया कि केरल की वाम सरकार लोगों को लूट रही है।
केरल के वित्त मंत्री के. एन. बालगोपाल ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए वाम सरकार का बजट पेश किया।
नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन ने कहा कि वाम सरकार राज्य की नाजुक वित्तीय स्थिति छिपा रही है और उसने लोगों पर कर का बोझ बढ़ा दिया है।
उन्होंने कहा, “बजट राज्य सरकार की नाजुक वित्तीय हालत को छिपाता है और इसमें किए गए प्रावधान जनता को लूटने के समान हैं। शराब पर उपकर लगाने के फैसले से अधिक संख्या में लोग मादक पदार्थों का रुख करेंगे। बजट बिना पर्याप्त अध्ययन के पेश किया गया।”
सतीशन ने दावा किया कि जब राज्य ईंधन की उच्च कीमतों का सामना कर रहा है, तब पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि से बाजार पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
उन्होंने कहा, “पेट्रोल और डीजल पर उपकर ऐसे समय में लगाया गया है, जब हम ईंधन की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं। इससे आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि होगी और आम आदमी पर असर पड़ेगा।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)