देश की खबरें | विपक्ष ने बैठक में हुई देरी के विरोध में एमसीडी सदन में हंगामा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन में बुधवार को उस समय हंगामा शुरू हो गया जब विपक्षी पार्षदों ने महापौर शैली ओबेरॉय के देरी से आने और कार्यवाही में देरी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिये।

नयी दिल्ली, 21 अगस्त दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन में बुधवार को उस समय हंगामा शुरू हो गया जब विपक्षी पार्षदों ने महापौर शैली ओबेरॉय के देरी से आने और कार्यवाही में देरी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिये।

ओबेरॉय के पहुंचने के बाद सदन में जोरदार नारेबाजी हुई, लेकिन इसके तुरंत बाद बैठक 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।

भाजपा और कांग्रेस के पार्षद ओबेरॉय और आप के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन में आसन के सामने आ गए।

उन्होंने ‘‘महापौर हाय हाय’’ और ‘भ्रष्ट महापौर शर्म करो’ जैसे नारे लगाए और उनके इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन जारी रहने के कारण सदन की कार्यवाही दूसरी बार 30 मिनट के लिए स्थगित कर दी गयी।

महापौर ने झिलमिल वार्ड से भाजपा पार्षद पंकज लूथरा, मुंडका से गजेंद्र सिंह दलाल और पीतमपुरा से अमित नागपाल को निलंबित कर दिया।

बैठक निर्धारित समय दोपहर दो बजे के बदले 50 मिनट से अधिक की देरी से शुरू हुई और विरोध के कारण पहले 2.55 बजे 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। बैठक शुरू होने से पहले भाजपा पार्षदों ने बैठक कक्ष के बाहर धरना दिया।

उन्होंने एमसीडी में दलित महापौर की लंबित नियुक्ति, कूड़ा हटाने में देरी, जलभराव और स्थायी समिति के गठन सहित अन्य मुद्दों पर नारेबाजी की। नगर निगम कार्यालय में भारी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने