देश की खबरें | विपक्ष पूरी तरह से एकजुट, लोकसभा चुनाव में उसे नहीं रोक पाएगी भाजपा : शिवपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को दावा किया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विपक्ष को खत्म करना चाहती है लेकिन विपक्षी दल पूरी तरह से एकजुट हैं और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा उन्हें रोक नहीं पाएगी।

लखनऊ, चार जुलाई समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता एवं विधायक शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को दावा किया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विपक्ष को खत्म करना चाहती है लेकिन विपक्षी दल पूरी तरह से एकजुट हैं और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा उन्हें रोक नहीं पाएगी।

यादव ने यहां एक टीवी चैनल से बातचीत में भाजपा पर विपक्ष को खत्म करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा, "उनका यही काम है कि विपक्ष खत्म हो लेकिन पूरा विपक्ष मिलकर 2024 में चुनाव लड़ेगा और मजबूती के साथ लड़ेगा। फिर वह (भाजपा) विपक्ष को रोक नहीं पाएंगे।"

उन्होंने कहा, "विपक्ष पूरी तरह से एक है तथा विपक्ष और भी मजबूती के साथ एकजुट होगा।"

समाजवादी पार्टी में खुद को अपेक्षित जगह नहीं मिल पाने के भाजपा के दावों के बारे में यादव ने कहा, ‘‘देखिए, हम लोग एक हैं। पूरी तरह से समाजवादी हैं। हम लोगों ने तो नेताजी (सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव) से लेकर अब तक जितने भी समाजवादी नेता रहे हैं, सबके साथ काम किया है लेकिन यह सब बातें कोई न कोई रणनीति का हिस्सा होती हैं। सबको थोड़ी बताया जाता है। जैसे ही चुनाव आएगा सबको पता लग जाएगा। समाजवादी पार्टी और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और भाजपा को हराएगी।’’

समाजवादी पार्टी में जल्द ही फूट पड़ने के भाजपा के दावों के बारे में शिवपाल यादव ने कहा, ‘‘भाजपा के छोटे से लेकर बड़े नेता तक हमारे संपर्क में रहे लेकिन हम लोग तो समाजवादी हैं और यह हमें हिला नहीं पाए। 2017 से लेकर 2022 से लेकर अब तक हिला नहीं पाए। हम और अखिलेश फिर बैठ जाएंगे... इनको पता चल जाएगा, फिर इनके विधायक ढूंढे नहीं मिलेंगे।’’

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि सपा के बहुत से विधायक उनके संपर्क में हैं। इस बारे में पूछे जाने पर शिवपाल ने कहा, ‘‘हम उन्हें अच्छी तरह जानते हैं। वह हमेशा से भाजपा के संपर्क में रहे हैं। वह कभी भाजपा से अलग थे ही नहीं। हमेशा बोलते ही रहते हैं और फिर जब चुनाव आते हैं तो उनकी दुकान फिर से चलना शुरू हो जाती है।’’

यादव ने दावा किया कि वह राजभर के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जहूराबाद का सिर्फ एक बार दौरा करेंगे और राजभर को अगला चुनाव लड़ने के लिए नया विधानसभा क्षेत्र ढूंढना पड़ जाएगा।

महाराष्ट्र में विभाजन का सामना कर रही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक शरद पवार के बारे में यादव ने कहा, ‘‘कैसे भी हालात रहे हों, वह कभी डरे नहीं। कभी दबे नहीं। अब जब भी चुनाव आएगा तब शरद पवार भारी बहुमत से जीतकर आएंगे। उनकी पार्टी में जो कुछ भी हुआ उससे उन्हें फायदा ही होगा।’’

समान नागरिक संहिता को लेकर शुरू की गई नई कवायद के बारे में पूछे जाने पर सपा नेता ने कहा, ‘‘जब भी चुनाव आते हैं तब भाजपा के लोग इसी तरीके से ध्रुवीकरण की बात करने लगते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\