देश की खबरें | पीलीभीत में 20 लाख रुपये कीमत की अफीम बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीलीभीत में पुलिस ने एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलोग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), आठ अप्रैल पीलीभीत में पुलिस ने एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलोग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अतुल शर्मा ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शहादत नामक एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलोग्राम अफीम बरामद की है।

उन्होंने बताया कि बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपये आंकी गयी है।

एसपी के मुताबिक पकड़ा गया तस्कर शहादत बरेली जिले के भुता थाना इलाके का रहने वाला है और वह इस कारोबार में सक्रिय था।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Dream11 Prediction: शारजाह में आज अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होगी रोमांचक भिड़ंत, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Afghanistan vs Zimbabwe T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज अपने नाम कर पाएगा अफगानिस्तान? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Afghanistan vs Zimbabwe 2nd T20I Match Preview: शारजाह में आज खेला जाएगा अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स