देश की खबरें | मेट्रो की पिंक लाइन पर तीन सप्ताह से अधिक समय के लिए संचालन में कटौती की जाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर दो स्टेशनों के बीच सिग्नल प्रणाली संबंधी कार्य के चलते 16 अगस्त की रात से लेकर 10 सितंबर तक सेवाओं में कटौती की जाएगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 अगस्त दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर दो स्टेशनों के बीच सिग्नल प्रणाली संबंधी कार्य के चलते 16 अगस्त की रात से लेकर 10 सितंबर तक सेवाओं में कटौती की जाएगी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी स्थित एक छोटे खंड का छह अगस्त को उद्घाटन किया गया था, जिससे यह नेटवर्क का सबसे लंबा परिचालन गलियारा बन गया। इसके साथ ही 38 स्टेशनों तक विस्तारित 59 किलोमीटर लंबे मजलिस पार्क-शिव विहार गलियारा या पिंक लाइन पहली बार पूरी तरह से जुड़ गई।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि पिंक लाइन के हाल में शुरू किए गए त्रिलोकपुरी-संजय झील और मयूर विहार पॉकेट-1 भाग में सिग्नल प्रणाली संबंधी कार्य के चलते 16 अगस्त की रात से 10 सितंबर तक सेवाओं में कटौती की जाएगी।

बयान के मुताबिक, दोनों छोर (मजलिस पार्क और शिव विहार) से पहली मेट्रो सेवा सुबह वर्तमान छह बजे के स्थान पर सुबह साढ़े बजे शुरू होगी। इसी तरह, दोनों ही छोर से अंतिम मेट्रो सेवा रात 11 बजे की जगह रात 10 बजे शुरू होगी।

बयान के मुताबिक, वर्तमान की तरह हर रविवार को दोनों छोर से सेवा सुबह आठ बजे शुरू होगी जबकि दोनों ही छोर से अंतिम मेट्रो सेवा रात 11 बजे की जगह रात 10 बजे शुरू होगी।

डीएमआरसी ने कहा कि पिंक लाइन पर दोनों छोर से पहली एवं अंतिम मेट्रो सेवा 11 सितंबर से अपने निर्धारित समय के मुताबिक संचालित होगी।

पिंक लाइन के पूरी तरह शुरू होने से शहर के कई महत्वपूर्ण स्थल जैसे आनंद विहार रेलवे स्टेशन, आनंद विहार आईएसबीटी, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और साउथ एक्सटेंशन, आईएनए एवं लाजपत नगर के बाजार जुड़ गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड