Jammu-Kashmir: बर्फबारी में लापता दो लोगों को बचाने के लिए अभियान शुरू

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हाल में हुई बर्फबारी के बाद लापता दो लोगों की तलाश के लिए पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हाल में हुई बर्फबारी के बाद लापता दो लोगों की तलाश के लिए पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि खबर है कि गोरा बाटा में बर्फबारी की चपेट में आने से कोर्टरंका इलाके के तारगेन गांव निवासी सज्जाद हुसैन और खादिम हुसैन लापता हो गए हैं.

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सेना की सहायता से राजौरी के बुधाल और रियासी जिले के चासना में उनका पता लगाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया है. अधिकारियों ने बताया कि राहत कर्मी बर्फ वाले इलाके में पहुंच चुके हैं और बचाव अभियान जारी है.

इस बीच, दक्षिण कश्मीर के शोपिया जिले को जम्मू के पुंछ और राजौरी जिलों से जोड़ने वाली सड़क मुगल रोड को मंगलवार को तीन दिन के बाद यातायात के लिए खोल दिया गया. पीर की गली और आसपास के इलाकों में बर्फबारी की वजह से इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी.

हालांकि, किश्तवाड़-सिनाथन रोड जो जम्मू के किश्तवाड़ को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग से जोड़ती है, मंगलवार को लगातार चौथे दिन बंद रही.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट