देश की खबरें | ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत का सबसे बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान: राजनाथ सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सैनिकों की बहादुरी की सराहना की और इसे ‘‘भारत का सबसे बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान’’ और आतंकवाद के खिलाफ देश के अटूट संकल्प का प्रमाण बताया।

लखनऊ, 21 मई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय सैनिकों की बहादुरी की सराहना की और इसे ‘‘भारत का सबसे बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान’’ और आतंकवाद के खिलाफ देश के अटूट संकल्प का प्रमाण बताया।

अपने संसदीय क्षेत्र के त्रिवेणी नगर में आयोजित ‘वरिष्ठ नागरिक संवाद’ में सिंह ने बड़ी संख्या में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 70 से 85 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नेताओं के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा की लखनऊ इकाई के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और विधायक नीरज बोरा भी शामिल हुए।

सिंह ने अपने संबोधन की शुरुआत पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान को स्वीकार करते हुए की और कहा कि उन्हें समुदाय के साथ उनकी निरंतर भागीदारी और जुड़ाव देखकर ‘‘गहरी भावनात्मक गूंज’’ महसूस हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘आपने हमें सिखाया है कि जमीनी स्तर पर लोगों के साथ सार्थक संबंध कैसे बनाए रखें।’’

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की हालिया सफलता पर प्रकाश डालते हुए सिंह ने कहा, ‘‘पहलगाम हमले का बदला लेने में हमारे सैनिकों ने असाधारण साहस और रणनीति का प्रदर्शन किया। मैंने व्यक्तिगत रूप से अपने सैनिकों को उनकी वीरता के लिए बधाई दी और धन्यवाद दिया।’’

उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को एक कड़ा संदेश दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में किसी भी हद तक जा सकता है।

हमले की सटीकता पर जोर देते हुए सिंह ने कहा कि नागरिक क्षेत्रों से बचने के लिए सावधानी बरती गई।

उन्होंने कहा, ‘‘लक्ष्य पर पूरी सटीकता से हमला किया गया। किसी भी नागरिक या गैर-सैन्य संरचना को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यह हमारे बलों के अनुशासन और नैतिक शक्ति को दर्शाता है।’’ उन्होंने ‘ऑपरेशन’ के नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी श्रेय दिया।

विकास के मोर्चे पर, सिंह ने स्वीकार किया कि वह लखनऊ में प्रगति की वर्तमान गति से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने शहर के बुनियादी ढांचे को बदलने के उद्देश्य से कई आगामी पहलों की घोषणा की।

सिंह ने कहा, ‘‘जल्द ही लखनऊ में 2,500 करोड़ रुपये की लागत वाली सेमीकंडक्टर चिप निर्माण इकाई स्थापित होगी।’’

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की प्रौद्योगिकी उन्नति में एक बड़ी उपलब्धि होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि रिंग रोड परियोजना की सफलता के बाद शहर के चारों ओर एक सर्कुलर ट्रेन प्रणाली शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले ही केंद्रीय रेल मंत्री से इस बारे में चर्चा की है। शहरी आवागमन को आसान बनाने के लिए लखनऊ में जल्द ही एक सर्कुलर ट्रेन प्रणाली होगी।’’

जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड