देश की खबरें | झारखंड में ‘ऑपरेशन लोटस’ विफल हुआ: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के बहुमत साबित करने के बाद सोमवार को कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘ऑपरेशन लोटस’ विफल रहा है तथा यह जनता की ताकत को साबित करता है।

नयी दिल्ली, पांच फरवरी कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार के बहुमत साबित करने के बाद सोमवार को कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘ऑपरेशन लोटस’ विफल रहा है तथा यह जनता की ताकत को साबित करता है।

चंपई सोरेन सरकार ने सोमवार को सदन में विश्वासमत हासिल कर लिया।

कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘झारखंड विधानसभा में ‘इंडिया’ गठबंधन का विश्वास मत हासिल करना लोगों की शक्ति को साबित करता है। हम लोकप्रिय रूप से चुनी हुई सरकार हैं और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लोगों की आवाज को खत्म नहीं कर सकता। ईडी जैसी एजेंसियों का उपयोग करके लोकतंत्र को नष्ट करने के केंद्र के फासीवादी प्रयासों का पूरी ताकत से विरोध किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (भाजपा ने) झारखंड के आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों की सरकार पर हमला किया और लोकसभा चुनाव में उन्हें उनके गुस्से का सामना करना पड़ेगा!’’

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘‘हमने आसानी से विश्वास मत जीता है। भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ असफल हो गया है। पहले उन्होंने (पूर्व मुख्यमंत्री) हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया, उनसे इस्तीफा दिलवाया। फिर उन्होंने चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण में देरी की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह सरकार एक वर्ष के शेष कार्यकाल तक बनी रहेगी और हमने जो काम किया है उसके आधार पर हम झारखंड के लोगों के पास नए जनादेश के लिए जाएंगे।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज