देश की खबरें | ऑपरेशन कावेरी: भारत सूडान से 229 और लोगों को स्वदेश लाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत हिंसाग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को वहां से निकालने के अपने अभियान के तहत रविवार को 229 लोगों के एक और समूह को स्वदेश लेकर आया।

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल भारत हिंसाग्रस्त सूडान में फंसे भारतीयों को वहां से निकालने के अपने अभियान के तहत रविवार को 229 लोगों के एक और समूह को स्वदेश लेकर आया।

ये लोग बेंगलुरु पहुंचे। इससे एक दिन पहले सूडान से 365 लोग दिल्ली पहुंचे थे।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत एक और उड़ान से 229 यात्रियों को बेंगलुरु लाया गया।’’

निकासी अभियान के तहत, शुक्रवार को 754 लोग दो समूहों में भारत पहुंचे थे।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सूडान से अब तक 1,954 लोगों को स्वदेश लाया जा चुका है।

‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत भारत शरणार्थियों को सऊदी अरब के जेद्दा शहर ले जा रहा है, जहां से उन्हें स्वदेश वापस लाया जा रहा है।

कुल 360 नागरिकों के पहले समूह को बुधवार को एक वाणिज्यिक विमान से नयी दिल्ली लाया गया था। वहीं, दूसरे समूह में अगले ही दिन भारतीय वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान से 246 नागरिकों को मुंबई लाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी