देश की खबरें | झारखंड में भाजपा के ‘ऑपरेशन कमल’ का हुआ पर्दाफाश :कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा में तीन विधायकों के कथित रूप से बड़ी नकदी के साथ पकड़े जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर झारखंड में उसकी गठबंधन सरकार को अपदस्थ करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा झारखंड में वही करना चाहती है, जो उसने महाराष्ट्र में किया था।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा में तीन विधायकों के कथित रूप से बड़ी नकदी के साथ पकड़े जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर झारखंड में उसकी गठबंधन सरकार को अपदस्थ करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा झारखंड में वही करना चाहती है, जो उसने महाराष्ट्र में किया था।

पुलिस ने झारखंड में कांग्रेस के तीन विधायकों को शनिवार रात पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में रोका। उनके वाहन से काफी नकदी बरामद की गई है।

जिस वाहन में विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्चाप और नमन बिक्सल कोंगरी सवार थे, उसे खुफिया सूचना के आधार पर पांचला पुलिस थाना क्षेत्र के रानीहाती में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर शनिवार को रोका गया और वाहन में बड़ी रकम मिली।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘झारखंड में भाजपा के ‘ऑपरेशन कमल’ का आज रात हावड़ा में पर्दाफाश हो गया। दिल्ली के ‘हम दो’ की योजना झारखंड में वही करने की है, जो उन्होंने ई-डी (एकनाथ शिंदे एवं देवेंद्र फडणवीस) के सहारे महाराष्ट्र में किया।’’

महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के हाल में मुख्यमंत्री बनने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर ‘‘अनैतिक तरीके से’’ सत्ता पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा था।

कांग्रेस की झारखंड इकाई ने भी दावा किया कि भाजपा ने राज्य में हेमंत सोरेन सरकार को अपदस्थ करने के षड्यंत्र में बड़ी धनराशि का इस्तेमाल किया। झारखंड सरकार में कांग्रेस और लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल भी घटक हैं।

हावड़ा (ग्रामीण) की पुलिस अधीक्षक स्वाति भांगलिया ने कहा, ‘‘हमें सटीक सूचना मिली थी कि काले रंग की एक कार में बड़ी रकम ले जाई जा रही है। हमने वाहनों की तलाशी शुरू कर दी और इस कार को रोका, जिसमें तीन विधायक सवार थे। कार से बड़ी नकद राशि बरामद हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नकदी गिनने के लिए मशीन मंगवाई गईं। विधायकों से भी पूछताछ की जा रही है कि इस धन के स्रोत क्या हैं और इसे कहां ले जाया जा रहा था।’’

पुलिस ने बताया कि एसयूवी में विधायकों के अलावा दो अन्य लोग भी बैठे हुए थे। इस कार के एक बोर्ड पर कांग्रेस के चुनाव चिह्न के साथ ही ‘‘विधायक जामताड़ा झारखंड’’ लिखा हुआ था।

गौरतलब है कि अंसारी जामताड़ा, जबकि कच्चाप रांची जिले के खिजरी और कोंगारी सिमडेगा कोलेबिरा से विधायक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू