देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के राजौरी में जांच चौकी से भागे तीन संदिग्धों की तलाश में अभियान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पुलिस जांच चौकी से बचते हुए जंगल की ओर भागे तीन संदिग्धों की तलाश बृहस्पतिवार को भी जारी रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, पांच जनवरी जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पुलिस जांच चौकी से बचते हुए जंगल की ओर भागे तीन संदिग्धों की तलाश बृहस्पतिवार को भी जारी रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच चौकी से भागकर जंगल की ओर जाने वाले तीन लोगों की तलाश की जा रही है।

उन्होंने हालांकि बताया कि संदिग्धों के पास कोई हथियार या बैग नहीं था। उन्होंने कहा कि इस मामले के आतंकवाद से जुड़े होने की संभावना नहीं है।

राजौली के धांगरी गांव में दो आतंकी हमलों में छह लोगों की मौत के बाद जिले में सुरक्षा कर्मी हाई अलर्ट पर हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार रात बताया, ''एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग नौशेरा के पास थलका में पुलिस नाके को तोड़ कर भागे। हालांकि पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से दोपहिया वाहन का पीछा किया और उसे पकड़ भी लिया लेकिन उस पर सवार तीनों व्यक्ति वाहन को सड़क पर ही छोड़कर भाग गए।''

उन्होंने बताया कि उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now