देश की खबरें | ओमन चांडी ने अपने स्वास्थ्य को लेकर अफवाहों को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने अपने स्वास्थ्य को लेकर चल रही अफवाहों को खारिज किया है। उनके रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता के परिवार के करीबी सदस्य उन्हें उचित चिकित्सीय देखभाल उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।

तिरुवनंतपुरम, छह फरवरी केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने अपने स्वास्थ्य को लेकर चल रही अफवाहों को खारिज किया है। उनके रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता के परिवार के करीबी सदस्य उन्हें उचित चिकित्सीय देखभाल उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर चल रही चर्चा के बीच चांडी ने अपने बेटे चांडी ओमन के फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि उनका परिवार तथा पार्टी उनकी उचित तरीके से देखभाल कर रही है।

वीडियो में बेहद कमजोर दिख रहे चांडी ने कहा कि वह अपनी बीमारी के लिए मिले इलाज से बेहद संतुष्ट हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री को रविवार शाम को पोस्ट किये गए वीडियो में यह कहते हुए सुना गया, ‘‘मेरी बीमारी के लिए किए गए इलाज से मुझे कोई शिकायत नहीं है। मेरे परिवार और पार्टी ने मुझे बेहतर चिकित्सीय देखभाल उपलब्ध करायी है। मुझे इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक मिले। मैं उससे पूरी तरह संतुष्ट हूं।’’

इसी वीडियो में 79 वर्षीय नेता के बेटी चांडी ओमन ने समाज और मीडिया पर उनके पिता के स्वास्थ्य को लेकर एक खराब स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत ही खराब स्थिति है...हमें नहीं मालूम कि हमने क्या गलतियां कीं, जो हमें इतनी क्रूरता से निशाना बनाया जा रहा है।’’

यह बयान तब आया है, जब चांडी के छोटे भाई समेत 42 करीबी रिश्तेदारों ने मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन को पत्र भेजकर पूर्व मुख्यमंत्री के लिए बेहतर इलाज मुहैया कराने में फौरन हस्तक्षेप करने की मांग की।

इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी तथा वरिष्ठ नेता एम एम हासन आज तिरुवनंतपुरम में चांडी के आवास पर गए।

एंटनी ने चांडी के स्वास्थ्य के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया, जबकि हासन ने कहा कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात की, जिन्हें इलाज के लिए बेंगलुरु के एक अस्पताल ले जाया जा रहा है।

कांग्रेस नेता ने मीडिया से चांडी की निजता में दखल देकर कोई विवाद खड़ा न करने की अपील की और कहा, ‘‘हम नहीं, बल्कि डॉक्टर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दे सकते हैं।’’

गौरतलब है कि चांडी का स्वास्थ्य 2019 के बाद से खराब है। उन्हें कुछ महीने पहले इलाज के लिए जर्मनी भी ले जाया गया था।

राज्य विधानसभा में 1970 के बाद से ही पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे चांडी दो बार केरल के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\