खेल की खबरें | ओन्स जाबेउर और कैरोलिन वोज्नियाकी ऑस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पिछले साल विंबलडन में उपविजेता रही जाबेउर ने दूसरे दौर के इस मैच में कई बेजा गलतियां की। उन्हें 16 वर्षीय मीरा एंड्रीवा ने 54 मिनट में 6-0, 6-2 से पराजित किया। एंड्रीवा पिछले साल जूनियर वर्ग के फाइनल में पहुंची थी।

पिछले साल विंबलडन में उपविजेता रही जाबेउर ने दूसरे दौर के इस मैच में कई बेजा गलतियां की। उन्हें 16 वर्षीय मीरा एंड्रीवा ने 54 मिनट में 6-0, 6-2 से पराजित किया। एंड्रीवा पिछले साल जूनियर वर्ग के फाइनल में पहुंची थी।

एंड्रीवा ने मैच के बाद कहा,‘‘मैं मैच से पहले वास्तव में काफी नर्वस थी क्योंकि ओन्स जिस तरह से खेलती हैं उससे मैं प्रेरणा लेती हूं। डब्ल्यूटीए टूर में खेलने से पहले ही मैं उसके मैच देखा करती थी और अब मुझे उसके खिलाफ खेलने का मौका मिला।’’

यह लगातार दूसरा मौका है जबकि जाबेउर ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाई।

इस टूर्नामेंट में 2018 में चैंपियन बनने वाली वोज्नियाकी को 20 वर्षीय मारिया टोमाफीवा ने 1-6, 6-4, 6-1 से हराया। टोमाफीवा पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में खेल रही है। दो बच्चों की मां वोज्नियाकी ने पिछले साल डब्ल्यूटीए टूर में वापसी की थी।

बारिश के कारण बाहरी कोर्ट पर होने वाले कई मैच समय पर शुरू नहीं हो पाए। केवल उन्हीं कोर्ट पर मैच शुरू हो पाए जिनमें छत है।

पुरुष वर्ग में मार्गरेट कोर्ट एरेना में खेले गए मैच में चौथी वरीयता प्राप्त यानिक सिनर ने जेस्पर डी जोंग को 6-2, 6-2, 6-2 से हराया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\