देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 का केवल एक उपचाराधीन मरीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र-शासित प्रदेश अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में बीते 24 घंटे में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया और कुल संक्रमितों की संख्या 10,029 पर स्थिर है।

पोर्ट ब्लेयर, 22 मार्च केंद्र-शासित प्रदेश अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में बीते 24 घंटे में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया और कुल संक्रमितों की संख्या 10,029 पर स्थिर है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में एक मरीज सहित अब तक कुल 9,899 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से उबर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि बीते 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मृत्यु न होने से मृतक संख्या 129 पर बनी हुई है। अंडमान एवं निकोबार में सोमवार को भी कोविड-19 का कोई मामला नहीं दर्ज किया गया था। अंडमान में कोविड-19 का केवल एक मरीज उपचाराधीन है।

अधिकारी के अनुसार, अंडमान एवं निकोबार में अब तक कुल 6,09,243 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। इनमें से 3,04,261 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अब तक 7,08,147 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\