विदेश की खबरें | सिर्फ चार में से एक अमेरिकी वयस्क ने माना कि ट्रंप की नीतियों से मदद मिली: एपी-एनओआरसी सर्वेक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सर्वेक्षण में अर्थव्यवस्था, आव्रजन, सरकारी खर्च और स्वास्थ्य सेवा जैसे प्रमुख मुद्दों पर ट्रंप के कार्यों को निराशाजनक पाया गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सर्वेक्षण में अर्थव्यवस्था, आव्रजन, सरकारी खर्च और स्वास्थ्य सेवा जैसे प्रमुख मुद्दों पर ट्रंप के कार्यों को निराशाजनक पाया गया।

‘एसोसिएटेड प्रेस’-‘एनओआरसी सेंटर फॉर पब्लिक अफेयर्स रिसर्च’ के सर्वेक्षण में शामिल किसी भी मुद्दे पर राष्ट्रपति ट्रंप बहुमत हासिल करने में विफल रहे।

इस साल की शुरुआत से आव्रजन के मामले में भी ट्रंप की स्थिति थोड़ी कमजोर हुई है, जो उनके दूसरे कार्यकाल में उनकी एक बड़ी ताकत के रूप में उभरी थी।

सर्वेक्षण के मुताबिक, अधिकांश अमेरिकी विशाल बजट विधेयक के पारित होने के बाद ट्रंप को कम से कम ‘कुछ हद तक’ काम करने में सक्षम मानते हैं।

कुछ लोगों का मानना है कि ट्रंप उनके जैसे लोगों के सामने आने वाली समस्याओं को समझते हैं।

सर्वेक्षण में सामने आया कि अधिकतर लोगों को ट्रंप की नीतियों का कोई सकारात्मक असर नहीं दिखा।

सर्वेक्षण में पाया गया कि लगभग 50 फीसदी वयस्कों का मानना है कि छह महीने पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद से ट्रंप की नीतियों ने जनता को ‘ज्यादा नुकसान पहुंचाया है’।

सर्वेक्षण के मुताबिक, लगभग 10 में से दो लोगों का मानना है कि ट्रंप की नीतियों से उनके जीवन में ‘कोई बदलाव नहीं आया’ जबकि लगभग एक-चौथाई लोगों का कहना है कि राष्ट्रपति की नीतियों ने उनकी ज्यादा मदद की है।

डेमोक्रेट पार्टी के ज्यादातर नेताओं और लगभग आधे निर्दलीयों का कहना है कि ट्रंप की नीतियों का नकारात्मक प्रभाव पड़ा है जबकि रिपब्लिकन पार्टी के कई नेता भी कहते हैं कि उन्हें कोई सकारात्मक प्रभाव नहीं दिखाई दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट