देश की खबरें | केवल कांग्रेस ही मणिपुर को मजबूत सरकार दे सकती है, शांति सुनिश्चित कर सकती है: इबोबी सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने सोमवार को दावा किया कि केवल कांग्रेस ही राज्य को मजबूत सरकार दे सकती है और शांति सुनिश्चित कर सकती है।

इंफाल, 24 फरवरी मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने सोमवार को दावा किया कि केवल कांग्रेस ही राज्य को मजबूत सरकार दे सकती है और शांति सुनिश्चित कर सकती है।

इंफाल पश्चिम जिले के कोंथौजम में एक सभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा में 50 से अधिक विधायक होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दल राज्य में शांति एवं सद्भाव सुनिश्चित करने में असमर्थ हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “भारत और मणिपुर को केवल कांग्रेस ही मजबूत सरकार दे सकती है। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी को काम करने की जरूरत है। कांग्रेस की सरकार बनेगी, तभी मणिपुर में शांति कायम होगी।”

उन्होंने आरोप लगाया, “सहयोगी दलों के विधायकों सहित 50 से अधिक विधानसभा सदस्यों के साथ स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद भाजपा राज्य में शांति और सद्भाव से शासन करने में असमर्थ है। यह विफलता इस तथ्य के बावजूद है कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार है। वे राज्य में जारी संघर्ष को मूकदर्शक बनकर देख रहे हैं।”

कांग्रेस विधायक दल के नेता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर में जातीय संघर्ष पर एक शब्द भी नहीं बोला, लेकिन पड़ोसी राज्यों का दौरा किया। उन्होंने कहा, “ऐसी पार्टी ने संविधान और बापू के आदर्शों के साथ सुव्यवस्थित तरीके से छेड़छाड़ की है।”

सिंह ने दावा किया, “मुख्यमंत्री पद से एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बावजूद भाजपा राज्य में सरकार बना सकती थी, क्योंकि उसके पास पूर्ण बहुमत है। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया और यह हमें संविधान में प्रदत्त अधिकारों से वंचित रख रहा है।”

उन्होंने कहा कि हालांकि, भारत दुनियाभर में अपनी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए जाना जाता है, “लेकिन राज्य में जो हो रहा है, वह पूरी तरह से विरोधाभासी है।”

सिंह ने आरोप लगाया, “अगर भाजपा को संसद में पूर्ण बहुमत मिल जाता तो पार्टी संविधान को ही बदल देती।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट