देश की खबरें | कोई जादूगर ही ऐसा कर सकता है: अमित शाह का गहलोत पर कटाक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान में मौजूदा अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में राज्य में कानून-व्यवस्था, बिजली और पिछली भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई स्वास्थ्य सुविधाएं "गुम" हो गईं। इसको लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा,‘‘यह तो कोई जादूगर ही कर सकता है।’’

जयपुर, सात नवंबर केंद्रीय गृह मंत्री और पूर्व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान में मौजूदा अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में राज्य में कानून-व्यवस्था, बिजली और पिछली भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई स्वास्थ्य सुविधाएं "गुम" हो गईं। इसको लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा,‘‘यह तो कोई जादूगर ही कर सकता है।’’

राजस्थान के कुचामन में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार "सबसे भ्रष्ट" है और वह "तुष्टिकरण की सभी सीमाएं" लांघ चुकी है। उन्होंने लोगों से इसे उखाड़ फेंकने की अपील की।

उन्होंने उदयपुर के दर्जी कन्हैयालाल हत्याकांड, विभिन्न सांप्रदायिक घटनाओं, अवैध खनन और भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने की घटनाओं के हवाले से राज्य की गहलोत सरकार पर निशाना साधा।

शाह ने कहा,‘‘अशोक गहलोत जी को कांग्रेस के उनके प्रशंसक जादूगर कहते हैं .. जादूगर तो वह हैं ही। कोई मुख्यमंत्री ऐसा जादू नहीं कर सकता। उन्होंने जादू कर राजस्थान में बिजली गुम कर दी, जो स्वास्थ्य सुविधाएं पिछली वसंधुरा राजे सरकार में बहुत आगे बढ़ी थीं, उसे उन्होंने गुम कर दिया, रोजगार और कानून-व्यवस्था भी गुम कर दी... इतनी सारी चीजें तो केवल जादूगर ही गुम कर सकता है। और कोई नहीं कर सकता।’’

कथित 'लाल डायरी' प्रकरण को लेकर गहलोत पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा,‘‘लाल रंग देखकर गहलोत जी भड़क जाते हैं। कुछ भी लाल हो, गहलोत जी को उसमें लाल डायरी ही नजर आती है, और कुछ नजर नहीं आता।’’

बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा का आरोप है कि इस डायरी में मुख्यमंत्री के अवैध वित्तीय लेनदेन का विवरण है।

शाह ने कांग्रेस पर 70 साल तक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा,‘‘550 साल से ज्यादा समय से प्रभु श्री राम अपमानित अवस्था में थे। 70 साल से से कांग्रेस पार्टी राम मंदिर को लटका रही थी, अटका रही थी, भटका रही थी । (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी ने इसका भूमि पूजन किया और 22 जनवरी 2024 को इसकी प्राण प्रतिष्ठा भी मोदी जी करने वाले हैं।’’

उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा,‘‘चुनाव के बाद आप अयोध्या का टिकट करवा लीजिए, क्योंकि रामलला भव्य मंदिर में विराजने वाले हैं।’’

शाह ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी न देश को सुरक्षित रख सकती है, न देश को समृद्ध कर सकती है और न ही देश को दुनिया में गौरव दिला सकती है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने नई संसद बनाई, कर्तव्य पथ बनाया.. भारत के तिरंगे को चंद्रमा पर ले जाने का काम उन्होंने किया ।

विभिन्न सांप्रदायिक घटनाओं और कन्हैया लाल हत्याकांड का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि गहलोत सरकार ने रामनवमी और महावीर जयंती के जुलूस पर प्रतिबंध लगाने का काम किया लेकिन कोटा में पीएफआई को रैली निकालने की अनुमति दे दी।

उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार ही थी जिसने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर प्रतिबंध लगाया और उसके सदस्यों को जेल में डाला।

अवैध खनन को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा,‘‘ अवैध खनन इस सीमा तक बढ़ा कि एक संत ने आत्मदाह कर भूमि की रक्षा के लिए जान दे दी। फिर भी गहलोत की आंखें नहीं खुलीं।’’

उन्होंने राज्य की जनता को आश्वासन दिया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर ढाई साल में सभी घरों में नल का जल उपलब्ध करा दिया जाएगा।

शाह ने यह भी कहा कि 2004 से 2014 तक पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने राजस्थान को दो लाख करोड़ रुपये दिए, जबकि मोदी सरकार ने 2014 से 2023 तक 8.71 लाख करोड़ रुपये दिए और नौ वर्षों में छह लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं यहां जमीन पर उतारीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान