चीन में कोरोना वायरस के महज 14 मामले सामने आए

स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि नए मामलों में 12 मरीजों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे।

बीजिंग, तीन मई चीन में कोविड-19 के 14 नये मामले आने के साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 82,877 हो गई है जबकि 4,630 लोग इस जानलेवा वायरस से जान गंवा चुके हैं।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि नए मामलों में 12 मरीजों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि शनिवार को दो और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी जिसमें एक संक्रमित विदेश से आया था जबकि दूसरा स्थानीय निवासी है।

उसने बताया कि मृतकों की संख्या 4,633 बनी हुई है क्योंकि शनिवार को मौत का कोई नया मामला नहीं आया जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 82,877 हो गई जिनमें से 531 का अब भी इलाज चल रहा है।

एनएचसी ने बताया कि चीन में अब तक विदेश से आए कुल 1,672 लोगों में कोविड-19 होने की पुष्टि हुई है जिनमें से विदेश से आए 451 चीनी नागरिकों का अब भी इलाज चल रहा है और उनमें से छह की हालत गंभीर है।

साथ ही शनिवार को 12 नये ऐसे मामले आए जिनमें बीमारी के कोई लक्षण नहीं देखे गए। अभी तक चीन में बिना लक्षण वाले मरीजों की संख्या 968 है जिनमें से 98 लोग विदेश से लौटे थे।

मध्य हुबेई प्रांत में शनिवार तक बिना लक्षण वाले 651 मामले सामने आए।

बिना लक्षण वाले मरीज वे होते हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित होते हैं लेकिन उनमें बुखार, खांसी या गले में संक्रमण जैसे कोई लक्षण नहीं दिखाई देते। हालांकि संक्रमित होने के कारण उनसे दूसरे लोगों में बीमारी फैलने का खतरा होता है।

चीन सरकार ने विदेशियों के देश में प्रवेश पर रोक लगा दी है और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या सीमित कर दी है जिससे दूसरे देशों में रह रहे चीन के नागरिकों की वापसी मुश्किल हो गई है।

अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर में शुरू हुए कोरोना वायरस से दुनियाभर में 243,829 लोगों की मौत हो चुकी है और 34 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज