विदेश की खबरें | व्यापारी के साथ 32 लाख से अधिक रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उपनगरीय कांदिवली में एक व्यापारी के साथ 32 लाख से अधिक रुपये की कथित ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

मुम्बई, 24 जुलाई उपनगरीय कांदिवली में एक व्यापारी के साथ 32 लाख से अधिक रुपये की कथित ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार व्यापारी को घाना स्थिति एक चिकित्सा अनुसंधान कम्पनी से जून में एक ‘ई-मेल’ आया था जिसमें उससे एक कार्बनिक रासायनिक तरल खरीदने के लिए कहा गया, जो केवल भारत में उपलब्ध था और उसे एक अच्छे सौदे का आश्वासन भी दिया गया।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: दुनियाभर में COVID-19 के आकड़े 1.54 करोड़ के पार, अब तक 631,926 संक्रमितों की हुई मौत.

उन्होंने बताया कि इसके बाद शिकायतकर्ता ने एक आपूर्तिकर्ता से सम्पर्क किया और शोध कम्पनी को नमूने भेजे जिसके बाद कम्पनी ने उससे उसके 10 गैलन खरीदने को कहा लेकिन उसके लिए कोई अग्रिम भुगतान नहीं किया।

अधिकारी ने बताया कि व्यापारी जब आपूर्तिकर्ता से मिला तो उसने उससे पहले 15 लाख रुपये का भुगतान करने और बाकी के पैसे एक महीने के अंदर देने को कहा।

यह भी पढ़े | चीन का प्रथम मंगल ग्रह डिटेक्टर सफलता से प्रक्षेपित.

उन्होंने बताया कि 32.64 लाख रुपये देने के बाद भी कोई उत्पाद नहीं मिलने पर व्यापारी को ठगे जाने का एहसास हुआ और उसने समता नगर पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड