जरुरी जानकारी | ओएनजीसी ने अपना कर्ज 35 प्रतिशत घटाया, मार्च अंत तक 13,949 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने अपने ऋण में करीब 35 प्रतिशत की कटौती की है।

नयी दिल्ली, नौ अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने अपने ऋण में करीब 35 प्रतिशत की कटौती की है।

ओएनजीसी के अधिकारियों का कहना है कि इसके बावजूद तेल एवं गैस के दाम काफी नीचे आने की वजह से कंपनी के लिए योजनागत व्यय को पूरा करना एक चुनौती है।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out at COVID-19 care centre in Vijayawada: विजयवाड़ा में कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर में आग लगने से 7 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक, राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को देगी 50 लाख मुवाजा.

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि 31 मार्च, 2019 तक उसपर बकाया कुल कर्ज 21,593 करोड़ रुपये था। यह 31 मार्च, 2020 को घटकर 13,949 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी का कहना है कि बेहतर परिचालन से प्राप्त आय का इस्तेमाल उसने अपने कर्ज के बोझ को कम करने के लिए किया है। इस ऋण में से 2,245 करोड़ रुपये दीर्घावधि के ऋण खाते का है। यह दिसंबर, 2029 में परिपक्व होना है।

कंपनी के पास 31 मार्च, 2020 तक 968 करोड़ रुपये की नकदी और नकद समतुल्य (अन्य बैंक शेष सहित) था। एक साल पहले यह 504 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर था।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती ED के ऑफिस पहुंचे.

मार्च के अंत तक कंपनी का एकल ऋण-इक्विटी अनुपात सिर्फ 0.07 प्रतिशत था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘2019-20 के वित्त वर्ष के समाप्त होने के समय हमारी वित्तीय स्थिति संतोषजनक थी। लेकिन 2020-21 काफी चुनौतीपूर्ण है। महामारी की वजह से तेल की कीमतें काफी निचले स्तर पर आ गई हैं। वहीं सरकार द्वारा निर्धारित गैस का दाम उत्पादन की लागत से कम है।’’

उन्होंने कहा कि ओएनजीसी ने 26,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है। मौजूद तेल एवं गैस कीमतों को देखते हुए इसे हासिल करना काफी चुनौतीपूर्ण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\