जरुरी जानकारी | ओएनजीसी गैस उत्पादन के लिये मध्य प्रदेश में विंध्य बेसिन खोलने की तैयारी में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी एक और बेसिन विंध्य में काम शुरू करने की तैयारी में है। कंपनी ने मध्य प्रदेश में खोजे गये गैस क्षेत्र के वाणिज्यिकरण को लेकर ब्योरा जारी किया है। देश के आठ तेल एवं गैस उत्पादक बेसिन में सात को कंपनी ने ही खोला है।
नयी दिल्ली, 31 मार्च सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी एक और बेसिन विंध्य में काम शुरू करने की तैयारी में है। कंपनी ने मध्य प्रदेश में खोजे गये गैस क्षेत्र के वाणिज्यिकरण को लेकर ब्योरा जारी किया है। देश के आठ तेल एवं गैस उत्पादक बेसिन में सात को कंपनी ने ही खोला है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि मध्य प्रदेश के दामोह जिले में सोन वैली क्षेत्र में एक खोजे गये गैस कुएं के परीक्षण से वाणिज्यिक रूप से उपलब्ध मात्रा की पुष्टि हुई है।
बयान के अनुसार, ‘‘ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) एक और बेसिन....विंध्य बेसिन... के वाणिज्यिकरण के लिये कदम बढ़ा रही है। यह देश का नौंवा उत्पादन बेसिन ओर कंपनी का आठवां बेसिन होगा।’’
कंपनी ने अशोक नगर से उत्पादन शुरू कर दिसंबर, 2020 में आठवें भारतीय बेसिन...बंगाल बेसिन... को खोला था।
भारत में 26 अवसादी बेसिन है। यह 34 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। इनमें से सात बेसिन... कृष्णा गोदावरी, मुंबई अपतटीय, असम शेल्फ, राजस्थान, कावेरी, असम-अराकान फोल्ड बेल्ट और कैम्बे ... में वाणिज्यिक रूप से तेल और गैस का उत्पादन हो रहा है। इस सूची में बंगाल दिसंबर, 2020 में जुड़ा।
इसके अलावा पांच बेसिन... सौराष्ट्र, कच्छ, विंध्य, महानदी और अंडमान... हैं। इनके बारे में माना जाता है कि उनमें हाइड्रोकार्बन क्षमता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)