जरुरी जानकारी | वन97 कम्युनिकेशंस का शेयर 19 प्रतिशत टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर में बृहस्पतिवार को 19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एक दिन पहले ही कंपनी ने घोषणा की थी कि वह उच्च-राशि वाले कर्ज पर ध्यान केंद्रित करेगी और 50,000 रुपये से कम के ऋण पर धीमी गति से आगे बढ़ेगी।

नयी दिल्ली, 7 दिसंबर पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर में बृहस्पतिवार को 19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एक दिन पहले ही कंपनी ने घोषणा की थी कि वह उच्च-राशि वाले कर्ज पर ध्यान केंद्रित करेगी और 50,000 रुपये से कम के ऋण पर धीमी गति से आगे बढ़ेगी।

एनएसई पर कंपनी का शेयर 18.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 660.70 रुपये पर बंद हुआ।

बीएसई में पेटीएम का शेयर 18.69 प्रतिशत गिरकर 661.30 रुपये पर बंद हुए।

दिन में कारोबार के दौरान बीएसई और एनएसई में पेटीएम का शेयर 20 प्रतिशत गिरकर क्रमश: 650.65 रुपये और 650.45 रुपये के निचले सर्किट को छू गया था।

एनएसई पर कंपनी 3.68 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ और बीएसई में 48.50 लाख शेयरों का कारोबार हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट