कर्नाटक में कोविड-19 से एक महिला की मौत, राज्य में रविवार को केवल तीन नये मामले सामने आए

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में अबतक कोविड-19 से 19 लोगों की मौत हुई है। अबतक कर्नाटक में कोरोना वायरस के 503 मामले सामने आए हैं जिनमें से 182 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

जमात

बेंगलुरु, 26 अप्रैल कर्नाटक में कोविड-19 के नये मामलों में कमी आ रही है और रविवार को केवल तीन और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इस बीच एक महिला की कोविड-19 से मौत हो गई है जबकि 24 लोगों को उपचार के बाद संक्रमण मुक्त होने से अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में अबतक कोविड-19 से 19 लोगों की मौत हुई है। अबतक कर्नाटक में कोरोना वायरस के 503 मामले सामने आए हैं जिनमें से 182 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

राज्य में नये मामलों में कमी आई है। शनिवार को 26 नये मामले आए थे जबकि शुक्रवार और गुरुवार को क्रमश: 29 और 18 नये मामले आए थे।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक बेंगलुरु शहरी जिले की रहने वाली 45 वर्षीय एक महिला को सांस लेने में परेशानी होने पर शुक्रवार को निर्धारित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी रविवार को मौत हो गई।

बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को ही महिला के कोविड-19 होने की पुष्टि हो गई थी। इसके अलावा वह निमोनिया से ग्रस्त थी। महिला को मधुमेह की बीमारी भी थी और वह पहले क्षय रोग का इलाज करा चुकी थी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को जो तीन नये मामले सामने आए हैं उनमें दक्षिण कन्नड जिले के पेनेमांगलोर की रहने वाली 47 वर्षीय महिला और कलबुर्गी निवासी 65 वर्षीय पुरुष और सात वर्षीय बच्चा शामिल है।

इस बीच, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अधिकारियों से अपील की है कि वे सामाजिक दूरी का अनुपालन करें और दूसरों के लिए उदाहरण पेश करें।

येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, ‘‘ कोविड-19 से बचने और इसे फैलने से रोकने का एकमात्र उपाय सामाजिक दूरी है। इसलिए मंत्रियों, सांसदों, विधायकों और अधिकारियों को इसका अनुपालन करना चाहिए और अन्य के लिए उदाहरण पेश करना चाहिए। चलिए हम अनिवार्य रूप से सामाजिक दूरी का अनुपालन करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट