देश की खबरें | जो देश की सेवा करना चाहता है वो कभी अग्निवीर नहीं बनना चाहेगा : अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को सेना में युवाओं की भर्ती योजना ‘अग्निवीर योजना’ की आलोचना करते हुए कहा कि जो देश की सेवा करना चाहता है वो कभी अग्निवीर नहीं बनना चाहेगा।

लखनऊ, 23 नवंबर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को सेना में युवाओं की भर्ती योजना ‘अग्निवीर योजना’ की आलोचना करते हुए कहा कि जो देश की सेवा करना चाहता है वो कभी अग्निवीर नहीं बनना चाहेगा।

यादव ने बुधवार को मैनपुरी समाजवादी पार्टी कार्यालय में ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन‘ को सम्बोधित किया और मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी डिम्पल यादव को विजयी बनाने के लिए जनसम्पर्क किया।

सपा द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक यादव ने पूर्व सैनिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संविधान की धज्जियां उड़ायी जा रही है।

उन्होंने ‘अग्निवीर योजना‘ की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘जो देश की सेवा करना चाहता है वो कभी अग्निवीर नहीं बनना चाहेगा। फर्रुखाबाद में सेना भर्ती का आयोजन हुआ लेकिन नौकरी किसी को नहीं मिली। सरकार कह रही है कि इन योजनाओं से बजट बचा रही है, लेकिन जब देश ही नहीं बचेगा तो बजट कैसे बचेगा। मैनपुरी की जनता ने नेताजी को बहुत सम्मान दिया है।''

उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से कहा, ‘‘अगर आप लोग अपने बूथ को मजबूत करेंगे, तो इस चुनाव में हमारी सबसे बड़ी जीत होगी। आपके लोग हर जगह हैं। भूतपूर्व सैनिकों की बात पर जनता भरोसा करती है। सबसे ज्यादा सेवानिवृत्त फौजी मैनपुरी, एटा, इटावा में हैं।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा साजिश कर सकती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी मेहनत कर रही है, पूर्व सैनिक भी साथ दे देंगे तो पार्टी को जीतने से कोई रोक नहीं सकता।

यादव ने सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कभी किसी फैसले का मन बनाया तो उन्हें कोई रोक नहीं पाया। उन्होंने कहा कि ‘नेताजी’ (मुलायम सिंह यादव) जब रक्षा मंत्री थे तो सियाचिन में गए, बताया गया कि वहां बहुत ठंड होती है, आप धोती कुर्ते में नहीं जा सकते, लेकिन किसी की परवाह किए बिना वे धोती कुर्ते में ही गए। उन्होंने कहा कि ‘नेताजी’ रूस भी धोती कुर्ते में गए थे। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति ने भी प्रोटोकॉल तोड़ कर नेताजी का स्वागत किया था।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के कारण ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जल्दी बन पाया। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर, 2016 को सुखोई और मिराज उतारकर उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने समाजवादी सरकार में एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर किसानों की सुविधा के लिए मंडियां स्थापित की थीं लेकिन भाजपा ने उसे बर्बाद कर दिया।’’

इस अवसर पर पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह ने कहा, ‘‘नेताजी ने ही शहीद जवानों का पार्थिव शरीर उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करके सम्मान दिलाया। पहले तो सिर्फ टोपी और बेल्ट भेजी जाती थी। नेताजी किसानों के नेता थे और वे कहते थे कि किसान का बेटा ही फौज में जाता है। जब वे रक्षामंत्री थे तो तब हमारी सेना ने चीन को खदेड़ने का काम किया था। नेताजी ने हमेशा जवानों का मनोबल बढ़ाने का काम किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी