जरुरी जानकारी | मेदांता नोएडा में बना रहा एक हजार बिस्तरों वाला अस्पताल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रसिद्ध चिकित्सक नरेश त्रेहन की कंपनी ग्लोबल हैल्थ 350 करोड़ रुपये के निवेश से नोएडा में एक हजार बिस्तरों वाला अस्पताल बना रही है। कंपनी ‘मेदांता’ ब्रांड के तहत पांच सुपर-स्पेशलिटी अस्पतालों का संचालन करती है।

मुंबई, छह नवंबर प्रसिद्ध चिकित्सक नरेश त्रेहन की कंपनी ग्लोबल हैल्थ 350 करोड़ रुपये के निवेश से नोएडा में एक हजार बिस्तरों वाला अस्पताल बना रही है। कंपनी ‘मेदांता’ ब्रांड के तहत पांच सुपर-स्पेशलिटी अस्पतालों का संचालन करती है।

कंपनी के आईपीओ को पेशकश के दूसरे शुक्रवार को 49 फीसद अभिदान मिला था। कंपनी की आईपीओ के जरिए 2,206 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।

ग्लोबल हैल्थ समूह के मुख्य कार्यकारी पंकज साहनी ने कहा, ‘‘नोएडा का हमारा अस्पताल 2026-27 तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इसके बाद हमारे यहां बिस्तरों की संख्या मौजूदा 2,500 से बढ़कर 3,500 हो जाएगी। इस अस्पताल का स्वामित्व पूरी तरह से हमारे पास होगा क्योंकि संपत्ति को 99 वर्ष के लिए पट्टे पर लिया गया है।’’

उन्होंने बताया कि यह अस्पताल आठ लाख वर्गफुट में बनाया जा रहा है और इसका पहला चरण 2024-25 तक पूरा हो जाएगा, पहले चरण में 300 बिस्तर होंगे।

वहीं 2026-27 तक बिस्तरों की संख्या बढ़कर 1,000 हो जाएगी। हालांकि इसमें कितना निवेश होगा इसका विवरण साहनी ने नहीं दिया।

विश्लेषकों के मुताबिक उद्योग की औसत लागत को देखते हुए लगभग 350 करोड़ रुपये के निवेश की जरूरत होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू