वायरस प्रकोप के कारण एक तिहाई ग्राहकों ने नये दुकानदारों का रुख किया : सर्वेक्षण

   मैकिन्जी के सर्वेक्षण के अनुसार, जो बात चिंताजनक है वह यह है कि एक नए व्यापारी के पास जाने वाले एक तिहाई से अधिक लोग अपने पुराने दुकानदार के पास वापस नहीं जाएंगे।

मुंबई, 15 अप्रैल कोविड-19 वायरस के प्रकोप बढ़ने के बाद अपने घरेलू किराना सामानों की खरीद करने के लिए भारतीय दुकानदारों में से एक तिहाई ने अपनी वफादारी बदलकर अब नए दुकानदारों/व्यापारियों से खरीद शुरू कर दी है। एक वैश्विक परामर्शक कंपनी द्वारा कराये गये सर्वेक्षण से यह जानकारी प्राप्त हुई है।

   मैकिन्जी के सर्वेक्षण के अनुसार, जो बात चिंताजनक है वह यह है कि एक नए व्यापारी के पास जाने वाले एक तिहाई से अधिक लोग अपने पुराने दुकानदार के पास वापस नहीं जाएंगे।

कोविड-19 बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च से भारत बंद है। खुदरा क्षेत्र लॉकडाउन में सबसे बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और उसे नीतिगत राहत की जरुरत है।

सर्वेक्षण के निष्कर्षों में कहा गया है कि इन दुकानों पर लगने वाली भीड़ नई दुकान पर जाने का सबसे बड़ा कारण बना। बाकी अन्य कुछ लोगों ने ऑनलाइन व्यापार का विकल्प अपनाया है।

इसमें कहा गया है कि नियमित स्टोर के असुरक्षित होने या संक्रमण मुक्त न होने की भावना पैदा होना भी ग्राहकों के व्यवहार में बदलाव का तीसरा कारण बना। जबकि इन ग्राहकों को नई दुकान पर बेहतर सेवा मिलना भी इस बदलाव का कारण है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वायरस प्रकोप क दौरान स्थानीय किराना उत्पादों को लोगों ने तरजीह दिया और विदेशी सामानों को कम वरीयता दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज