देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस दल को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमले में एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया और दो अन्य कर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, सात अगस्त जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस दल को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमले में एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया और दो अन्य कर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिसकर्मी पूर्व मंत्री अब्दुल माजिद पदार को उनके घर तक छोड़ने के बाद वापस लौटते समय आदिजान क्रॉसिंग पर यातायात का प्रबंधन करने में व्यस्त थे, तभी उन पर हमला हुआ।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘कुलगाम जिले के दमहाल-हांजीपोरा के पोम्बई में पुलिस दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।’’

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक पुलिसकर्मी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इस पुलिसकर्मी की पहचान निसार अहमद वागे के रूप में की गई है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आतंकवादियों के एक समूह ने स्थानीय थाना प्रभारी (एसएचओ) के नेतृत्व वाले एक पुलिस दल पर गोलीबारी की। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस आतंकवादी घटना में तीन पुलिसकर्मी गोलियां लगने से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।’’ उन्होंने बताया कि इनमें से गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल निसार अहमद वागे ने दम तोड़ दिया।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आतंकवादियों ने यातायात बाधित होने और बड़ी संख्या में आम नागरिकों की मौजूदगी का अनुचित फायदा उठाकर एसएचओ और उसके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं और मौके से भाग गए। हालांकि, भारी भीड़ को देखते हुए और नुकसान से बचने के लिए पुलिस दल ने अधिकतम संयम बरता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\